फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   PM Modi greets new Kuwait Amir, says confident Indian community will continue to flourish

Kuwait: पीएम मोदी ने कुवैत के नए अमीर को दी बधाई, कहा- दोनों देशों के बीच संबंध होंगे और मजबूत

Wed, 20 Dec 2023 11:54 PM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: यशोधन शर्मा Updated Wed, 20 Dec 2023 11:54 PM IST
सार

उन्होंने ट्वीट कर कहा कि विश्वास है कि आने वाले वर्षों में दोनों देशों के बीच संबंध और मजबूत होंगे और कुवैत में भारतीय समुदाय का विकास जारी रहेगा। 

विज्ञापन
PM Modi greets new Kuwait Amir, says confident Indian community will continue to flourish
PM Modi - फोटो : ANI

विस्तार

कुवैत में अमीर शेख नवाफ अल अहमद अल सबा के निधन के बाद अब नए शासक शेख मेशाल अल-अहमद अल-जबर अल-सबा ने पद संभाला है। इसपर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि विश्वास है कि आने वाले वर्षों में दोनों देशों के बीच संबंध और मजबूत होंगे और कुवैत में भारतीय समुदाय का विकास जारी रहेगा। 
विज्ञापन



पीएम ने माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म पर कहा, 'कुवैत में अमीर के रूप में कार्यभार संभालने के लिए महामहिम शेख मेशाल अल-अहमद अल-जबर अल-सबा को बधाई और शुभकामनाएं। विश्वास है कि आने वाले वर्षों में हमारे संबंध और मजबूत होंगे और कुवैत में भारतीय समुदाय आगे बढ़ता रहेगा,'।
विज्ञापन


बता दें कि शेख नवाफ अल अहमद अल सबा का शनिवार को निधन हो गया था। शाही अदालत के मुताबिक, शेख नवाफ का आज 86 की उम्र में निधन हुआ था। उनकी मौत की वजहों का खुलासा नहीं किया गया, लेकिन उन्हें पिछले महीने स्वास्थ्य समस्याओं के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। नवाफ को तीन साल पहले ही अमीर बनाया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शेख नवाफ का काम संभाल रहे थे शेख मेशाल
समाचार एजेंसी 'रॉयटर्स' के मुताबिक, उत्तराधिकारी की घोषणा उप प्रधान मंत्री और कैबिनेट मामलों के राज्य मंत्री इस्सा अल-कंदारी ने एक बयान में की है। क्राउन प्रिंस शेख मेशाल (83 वर्षीय) 2021 से कुवैत के वास्तविक शासक हैं। शेख नवाफ ने बीमार होने के कारण उनके अधिकांश कर्तव्यों का जिम्मा उन्हें सौंपा गया था।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed