फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pfizer announces to sell 10 million COVID19 pills to US for 5.3 billion USD

अमेरिका: फाइजर ने कोविड-19 दवा की एक करोड़ खुराक के लिए 5.3 अरब डॉलर में किया करार

Fri, 19 Nov 2021 12:40 AM IST
देव कश्यप वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: देव कश्यप Updated Fri, 19 Nov 2021 12:40 AM IST
सार

फाइजर कोविड-19 एंटीवायरल दवा को 'पैक्सलोविड' के नाम से बाजार में उतारेगी। कंपनी ने इसके आपातकालीन इस्तेमाल की अनुमति मांगी है। यह दवा कोविड के मरीजों पर 89 फीसदी प्रभावी पाई गई है।

विज्ञापन
Pfizer announces to sell 10 million COVID19 pills to US for 5.3 billion USD
Covid pill - फोटो : iStock

विस्तार

जैव प्रौद्योगिकी कंपनी फाइजर ने गुरुवार को कहा कि उसने अमेरिका के साथ कोविड-19 एंटीवायरल ड्रग के लिए 5.29 अरब डॉलर (करीब 393 अरब रुपये) का करार किया है। समझौते के तहत दवा के एक करोड़ खुराक की आपूर्ति अमेरिका को की जाएगी।

विज्ञापन


अमेरिका, मेर्क कंपनी के साथ भी कोविड-19 एंटीवायरल गोलियों के लिए करार कर चुका है। फाइजर की गोलियों की पूरी खुराक महज 530 डॉलर में उपलब्ध है, जबकि मेर्क ने इसकी कीमत 700 डॉलर तय की है।
विज्ञापन

89 फीसदी प्रभावी पाई गई है दवा
फाइजर कोविड-19 एंटीवायरल दवा को 'पैक्सलोविड' के नाम से बाजार में उतारेगी। कंपनी ने इसके आपातकालीन इस्तेमाल की अनुमति मांगी है। यह दवा कोविड के मरीजों पर 89 फीसदी प्रभावी पाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, एंगलो-स्वीडन कंपनी एस्ट्राजेनेका ने दावा किया है कि उसकी कोविड वैक्सीन एजेडी7442 छह महीने तक 83 फीसदी तक प्रभावी रहती है। कंपनी ने एक हालिया अध्ययन के हवाले से कहा है कि शुरुआती लक्षणों के तीन दिन के भीतर अगर वैक्सीन लगा दी गई तो मरीज की जान का खतरा 88 फीसदी तक कम हो जाता है।


ईयू कर रही कोविड के इलाज के लिए नई दवा का मूल्यांकन
यूरोपीय यूनियन के औषधि प्राधिकार ने कहा है कि वह कोविड-19 के इलाज के लिए एक ऐसी दवा का मूल्यांकन कर रहा है, जिसके इस्तेमाल से बीमारी के गंभीर लक्षण होने के बावजूद मरीज को अतिरिक्त ऑक्सीजन की जरूरत नहीं पड़ेगी। अमेरिकी कंपनी वीर बायोटेक्नोलॉजी व ब्रिटेन की ग्लैक्सोस्मिथक्लाइन की जेवुडी नामक दवा कथित मोनोक्लोनल एंटीबाडी उपचार है और संक्रमण से लड़ने में मदद करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed