फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   PDM chief Maulana Fazlur Rehman said Imran government mortgaged State Bank of Pakistan to IMF

पाकिस्तान: पीडीएम प्रमुख मौलाना फजलुर्रहमान ने इमरान सरकार पर साधा निशाना, कहा- एसबीपी को ‘गिरवी’ रख दिया

Wed, 09 Feb 2022 01:54 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, इस्लामाबाद
एजेंसी, इस्लामाबाद Published by: देव कश्यप Updated Wed, 09 Feb 2022 01:54 AM IST
सार

खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत में एक जनसभा में बोलते हुए पीडीएम प्रमुख ने कहा, आईएमएफ के साथ ऋण समझौते के बाद स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान देश के प्रति जवाबदेह नहीं रही।

विज्ञापन
PDM chief Maulana Fazlur Rehman said Imran government mortgaged State Bank of Pakistan to IMF
स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान डेमोक्रेटिक मूवमेंट (पीडीएम) प्रमुख मौलाना फजलुर्रहमान ने इमरान खान के नेतृत्व वाली सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, सरकार ने स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान (एसबीपी) को आईएमएफ (अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष) में गिरवी रख दिया है। उन्होंने कहा, इमरान सरकार की दोषपूर्ण नीतियों ने पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था को अपाहिज बना दिया है।

विज्ञापन


खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत में एक जनसभा में बोलते हुए पीडीएम प्रमुख ने कहा, 'आईएमएफ के साथ ऋण समझौते के बाद स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान देश के प्रति जवाबदेह नहीं रही।' जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम के भी प्रमुख फजल ने जीपीओ चौक पर जनसभा में कहा, 'एसबीपी ने 2019 से संघीय सरकार को एक भी रुपया नहीं दिया है।'
विज्ञापन


उन्होंने देश में बढ़ती महंगाई के लिए भी सरकार को ललकारते हुए कहा- बिजली, तेल, गेहूं से लेकर दवाएं और खाद्य पदार्थ सिर्फ सरकार के वैश्विक एजेंडे को पूरा कर रहे हैं। लेकिन हम इसे गुलाम देश के रूप में बदलने की अनुमति नहीं देंगे। उन्होंने आगामी चुनाव में सरकार को उखाड़ फेंकने की अपील की। उन्होंने कहा, इमरान सरकार ने देश की अर्थव्यवस्था को अफगानिस्तान और पिछड़े देशों से भी बदहाल कर डाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed