फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Palestine origin Three man shot in America police suspect for hate-motivated attack

US: अमेरिका में फलस्तीनी मूल के तीन युवकों को मारी गोली, नफरत से प्रेरित हमले की आशंका, FBI कर सकती है जांच

Mon, 27 Nov 2023 03:02 AM IST
जलज मिश्रा वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: जलज मिश्रा Updated Mon, 27 Nov 2023 03:02 AM IST
सार

एफबीआई का कहना है कि हमले की जानकारी मिली है। अगर हमला नफरत से प्रेरित हुआ तो हम मामले की जांच करेंगे। वहीं, व्हाइट हाउस ने बताया कि उन्होंने राष्ट्रपति जो बाइडन को हमले की जानकारी दे दी है। 

विज्ञापन
Palestine origin Three man shot in America police suspect for hate-motivated attack
यूएस पुलिस (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमेरिका के बर्लिंगटन में फलस्तीनी मूल के तीन युवकों पर हमला हो गया। तीनों युवक घायल हैं। पुलिस का कहना है कि यह घृणा अपराध हो सकता है। तीनों युवक अस्पताल में भर्ती हैं। एक घायल की हालत बेहद नाजुक है। केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। बता दें, इस्राइल और हमास के बीच पिछले एक महीने से भी अधिक समय से युद्ध जारी है। युद्ध में अब तक 14,000 से अधिक फलस्तीनी लोगों की मौत हो गई है। 
विज्ञापन


युवकों ने पहन रखा था फलस्तीन समर्थक स्कार्फ
बर्लिंगटन पुलिस प्रमुख जॉन मुराद ने बताया कि शनिवार शाम वर्मोंट विश्वविद्यालय के पास थैंक्सगिविंग अवकाश समारोह आयोजित किया गया था। यहां फलस्तीनी मूल के तीन युवक भी आए थे। शाम 6.25 बजे विवि परिसर के पास ही एक अमेरिकी व्यक्ति ने अपनी बंदूक से उन युवकों छलनी कर दिया। आरोपी ने करीब चार राउंड फायर किया था। गोलीबारी के बाद वह मौके से फरार हो गया। मुराद के अनुसार, तीनों युवकों की उम्र बीस साल है। दो पीड़ितों ने काले और सफेद फलस्तीनी केफियेह स्कार्फ पहने थे। तीनों का अस्पताल में इलाज जारी है। एक की हालत गंभीर है। अभी फिलहाल इसके अलावा कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन


एफबीआई भी कर सकती है जांच
मुराद ने आगे कहा कि पीड़ितों के परिजनों के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएं हैं। यह नफरत के कारण किया गया हमला लगता है। हम संघीय एजेंसियों के साथ संपर्क में हैं। केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। एफबीआई का कहना है कि हमले की जानकारी मिली है। अगर हमला नफरत से प्रेरित हुआ तो हम मामले की जांच करेंगे। वहीं, व्हाइट हाउस ने बताया कि उन्होंने राष्ट्रपति जो बाइडन को हमले की जानकारी दे दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed