{"_id":"652139f1d155bca26c0b9538","slug":"palestine-israel-conflict-news-india-advisory-for-civilians-remain-vigilant-2023-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palestine Israel Conflict News: भारतीय नागरिकों को अलर्ट रहने की सलाह, दूतावास ने एडवाइजरी में कही ये बात","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Palestine Israel Conflict News: भारतीय नागरिकों को अलर्ट रहने की सलाह, दूतावास ने एडवाइजरी में कही ये बात
Sat, 07 Oct 2023 04:29 PM IST
ज्योति भास्कर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव
Published by: ज्योति भास्कर
Updated Sat, 07 Oct 2023 04:29 PM IST
सार
मध्य पूर्वी देश इस्राइल में हमास के हजारों रॉकेट हमलों के बाद देश के हालात संवेदनशील हैं। 22 लोगों की मौत और 500 से अधिक लोगों के घायल होने की सूचना है। गहराते मानवीय संकट के बीच भारत ने नागरिकों के लिए परामर्श और हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं।
विज्ञापन
Israel Gaza Rocket Attack
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Israel vs Palestine Conflict Hamas Rocket Attack: इस्राइल में हमास के आतंकी हमलों के बाद प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सख्त तेवर अपनाया है। पीएम ने कहा कि आतंकी संगठन हमास को इस हिमाकत की क्या कीमत चुकानी पड़ेगी, उसे इस बात का अंदाजा भी नहीं है। रिपोर्ट के अनुसार इस्राइल में हमलों के बाद 22 लोगों की मौत हो चुकी है। 500 से अधिक लोग घायल हैं। हालात की संवेदनशीलता को भांपते हुए भारतीय दूतावास ने एडवाइजरी जारी की है।
बहुत जरूरी होने पर ही घरों या शेल्टर से बाहर निकलें
दूतावास की तरफ से जारी परामर्श में कहा गया है कि सभी भारतीय नागरिकों को सतर्क रहने की जरूरत है। विदेश मंत्रालय ने भारतीय नागरिकों को बिना किसी अहम कारण के हिंसाग्रस्त इलाकों में जाने से मना किया है। दूतावास की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि हिंसा वाले इलाकों में जाने से बचें। स्थानीय अधिकारियों के दिशानिर्देशों पर जरूर ध्यान दें।
इस्राइली अधिकारियों के सुरक्षा प्रोटोकॉल फॉलो करें
नागरिकों से सतर्क रहने और सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करने का अनुरोध करते हुए भारतीय दूतावास ने कहा, इस्राइल में संवेदनशील वर्तमान स्थिति को देखते हुए, इस्राइल में सभी भारतीय नागरिकों से सतर्क रहने और स्थानीय अधिकारियों की सलाह के अनुसार सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करने का अनुरोध है।
विज्ञापन
बंकरों में छिपने और वेबसाइट फॉलो करने का सुझाव
शेल्टर और बंकरों में शरण लेने का सुझाव देते हुए दूतावास ने कहा कि बम से सुरक्षित रहने के लिए तैयार किए गए आश्रयों के करीब रहें। अतिरिक्त जानकारी के लिए इस्राइली होम फ्रंट कमांड की वेबसाइट- https://www.oref.org.il/en को फॉलो करने का सुझाव भी दिया गया।
इमरजेंसी में किससे संपर्क कर सकते हैं लोग
आपात स्थिति में दूतावास से संपर्क करने के लिए हेल्पलाइन नंबर- +97235226748 पर संपर्क करने या ई-मेल आईडी- cons1.telaviv@mea.gov.in पर संपर्क करने की सलाह दी गई है। विदेश मंत्रालय ने भरोसा दिलाया है कि दूतावास के कर्मचारी किसी भी मदद और मार्गदर्शन के लिए हर समय मौजूद रहेंगे।
इस्राइल पर हमले पर बौखलाए प्रधानमंत्री नेतन्याहू
गौरतलब है कि शनिवार को इस्राइल में गाजा पट्टी से अंधाधुंध रॉकेट हमले किए गए। प्रधानमंत्री ने कहा है कि हमास के हमले के बाद इस्राइल में युद्ध हो रहा है। रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने कहा है कि इस्राइल हमास से हो रहे युद्ध को हर हाल में जीतेगा। उन्होंने कहा कि इस्राइल की सेना हमास के आतंकियों को माकूल जवाब दे रही है।