{"_id":"603ff1092a0444593d3d79cb","slug":"pakistani-pm-imran-khan-will-seek-a-vote-of-confidence-from-parliament","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान: सीनेट चुनाव में वित्त मंत्री शेख की हार के बाद विश्वास मत हासिल करेंगे इमरान खान","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तान: सीनेट चुनाव में वित्त मंत्री शेख की हार के बाद विश्वास मत हासिल करेंगे इमरान खान
Thu, 04 Mar 2021 01:56 AM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, इस्लामाबाद
पीटीआई, इस्लामाबाद
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 04 Mar 2021 01:56 AM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री इमरान खान
- फोटो : twitter.com/PakPMO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने बुधवार को सीनेट चुनाव में अपने वित्त मंत्री की हार के बाद संसद में विश्वास मत हासिल करने का फैसला किया है। खान के करीबी सहयोगी और वित्त मंत्री अब्दुल हफीज शेख बुधवार को सीनेट चुनाव में पूर्व प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी से हार गए।
विज्ञापन
खान पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के अध्यक्ष भी हैं। उन्होंने अपने कैबिनेट सहयोगी की जीत के लिए व्यक्तिगत रूप से प्रयास किया था। पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के वरिष्ठ नेता गिलानी विपक्षी गठबंधन पाकिस्तान डेमोक्रेटिक मूवमेंट (पीडीएम) के सर्वसम्मत उम्मीदवार थे।
विज्ञापन
गिलानी की जीत के बाद कई विपक्षी नेताओं ने खान की भारी आलोचना की और मांग की कि उन्हें प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। परिणाम घोषित होने के कुछ घंटे बाद विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने विश्वास मत हासिल करने का फैसला किया है। सत्तारूढ़ पार्टी के उपाध्यक्ष कुरैशी ने कहा कि यह निर्णय पार्टी की बैठक में विचार विमर्श के बाद लिया गया।
विज्ञापन