फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistani MP Dance Video trends, pakistani mp aamir liaquat hussain funny dance

देखें वीडियो: पार्टी में पाकिस्तानी सांसद का डांस देखकर हर कोई रह गया हैरान, साथ में लड़कियों ने भी लगाए ठुमके

Thu, 06 Jan 2022 03:34 PM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 06 Jan 2022 03:34 PM IST
सार

बॉलीवुड फिल्म मोहरा के हिट सॉन्ग ‘टिप-टिप बरसा पानी’ पर पाकिस्तानी सांसद ने जो डांस किया उसपर मेहमानों ने जनकर तालियां बजाईं।

विज्ञापन
Pakistani MP Dance Video trends, pakistani mp aamir liaquat hussain funny dance
पाकिस्तानी सांसद का जबरदस्त डांस - फोटो : Twitter@ Taimoor Zaman

विस्तार

आज कल सोशल मीडिया में एक डांस जमकर वायरल हो रहा है। अगर आप सोच रहे हैं कि यह किसी अभिनेता या अभिनेत्री का है तो आप गलत हैं। दरअसल, यह डांस पाकिस्तान की नेशनल असेंबली के सांसद आमिर लियाकत हुसैन (Aamir Liaquat Hussain) कर रहे हैं जिसे देखकर पार्टी में उपस्थित मेहमान दंग हो गए और इतनी तालियां बजीं कि पूरा हॉल गूंज उठा। लगभग 60 सेकेंड के इस वीडियो में वे बॉलीवुड फिल्म मोहरा के हिट सॉन्ग ‘टिप-टिप बरसा पानी’ पर डांस कर रहे हैं। अपने डांस के दौरान उन्होंने ऐसे-ऐसे स्टेप किए कि वहां मौजूद मेहमान भी दंग रह गए और झूमने को मजबूर हो गए। वहां मौजूद लोगों ने सांसद की जबरदस्त प्रशंसा की। वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद से अभी तक लाखों बार देखा जा चुका है।

विज्ञापन


पूरे रंग में दिखे सांसद
वीडियो में देखा जा सकता है कि सांसद किसी बड़ी पार्टी में शिरकत करने आए हैं जिसमें नाचने-गाने का भी पूरा इंतजाम हैं। इस महफिल में जैसे ही बॉलीवुड फिल्म का गाना बजता है तभी दो लड़कियों का हाथ थामे सांसद लियाकत हुसैन की फ्रेम में शानदार एंट्री होती है। इसके बाद जब वे पूरे रंग में आते हैं तो लड़कियां भी पीछे हट जाती हैं। उनके लिए सीटियां बजने लगती हैं लोग उनको चीयर करने लगते हैं, कई लोग तो उनका वीडियो भी रिकॉर्ड करते हैं।  
विज्ञापन


यहां देखें वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed