{"_id":"5e5ff47c8ebc3eead7175840","slug":"pakistani-delegation-is-raising-false-fabricated-concerns-for-rights-of-human-rights-elsewhere","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूएनएचआरसी में भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा, कहा- हमारे खिलाफ मानवाधिकार को लेकर झूठी अफवाह न फैलाएं","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
यूएनएचआरसी में भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा, कहा- हमारे खिलाफ मानवाधिकार को लेकर झूठी अफवाह न फैलाएं
Thu, 05 Mar 2020 12:03 AM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Thu, 05 Mar 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Vimarsh Aryan
- फोटो : ANI
संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (यूएनएचआरसी) में भारत ने कश्मीर मसले पर पाकिस्तान को जमकर लताड़ लगाई। यूएनएचआरसी में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे विदेश मंत्रालय के प्रथम सचिव विमर्श आर्यन ने कहा कि पाकिस्तान कश्मीर में मानवाधिकार को लेकर झूठी अफवाह फैला रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने आगे कहा कि पाकिस्तान को कश्मीर के बजाय अपने देश पर ध्यान देना चाहिए जहां अल्पसंख्यकों पर अत्याचार किया जा रहा है। पाकिस्तान को हमारे आंतरिक मामलों में दखल देने का कोई अधिकार नहीं है। वे अपने देश की भलाई के बारे में सोचे।
विज्ञापन
Vimarsh Aryan, First Secretary MEA: J&K has been, is and will continue to be an integral part of India, & Pakistan should cease to covet it. As far as the Organisation of Islamic Cooperation (OIC) is concerned, it has no locus standi to comment on the internal affairs of India. https://t.co/aUMzEG9fet
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) March 4, 2020
पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए विमर्श आर्यन ने आगे कहा कि जो लोग क्षेत्र में किसी भी रूप में आतंकवाद को बढ़ावा देते हैं वास्तव में वही मानव अधिकारों के सबसे बड़े उल्लंघनकर्ताओं में से एक हैं। हम उन्हें बताना चाहते हैं कि जम्मू-कश्मीर हमारा अभिन्न अंग था, है और रहेगा।