फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistani delegation is raising false & fabricated concerns for rights of human rights elsewhere

यूएनएचआरसी में भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा, कहा- हमारे खिलाफ मानवाधिकार को लेकर झूठी अफवाह न फैलाएं

Thu, 05 Mar 2020 12:03 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 05 Mar 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Pakistani delegation is raising false & fabricated concerns for rights of human rights  elsewhere
Vimarsh Aryan - फोटो : ANI

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (यूएनएचआरसी) में भारत ने कश्मीर मसले पर पाकिस्तान को जमकर लताड़ लगाई।  यूएनएचआरसी में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे विदेश मंत्रालय के प्रथम सचिव विमर्श आर्यन ने कहा कि पाकिस्तान कश्मीर में मानवाधिकार को लेकर झूठी अफवाह फैला रहा है।

विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि पाकिस्तान को कश्मीर के बजाय अपने देश पर ध्यान देना चाहिए जहां अल्पसंख्यकों पर अत्याचार किया जा रहा है। पाकिस्तान को हमारे आंतरिक मामलों में दखल देने का कोई अधिकार नहीं है। वे अपने देश की भलाई के बारे में सोचे।

विज्ञापन
 
पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए विमर्श आर्यन ने आगे कहा कि जो लोग क्षेत्र में किसी भी रूप में आतंकवाद को बढ़ावा देते हैं वास्तव में वही मानव अधिकारों के सबसे बड़े उल्लंघनकर्ताओं में से एक हैं। हम  उन्हें बताना चाहते हैं कि जम्मू-कश्मीर हमारा अभिन्न अंग था, है और रहेगा।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed