फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   India has killed three Pakistan Army soldiers along LOC at Rakhchikri, Rawlakot sector

भारतीय सेना ने LoC पार कर दिया करारा जवाब, मार गिराए तीन पाकिस्तानी सैनिक

Tue, 26 Dec 2017 09:13 AM IST
टीम डिजिटल अमर उजाला
टीम डिजिटल अमर उजाला Updated Tue, 26 Dec 2017 09:13 AM IST
विज्ञापन
India has killed three Pakistan Army soldiers along LOC at Rakhchikri, Rawlakot sector
भारतीय सेना

पाकिस्तान ने दावा किया है कि भारतीय सेना ने पाक सेना के तीन सैनिक मार गिराए हैं। वहीं एक नागरिक घायल बताया जा रहा है।  यह घटना एलओसी पर रावलकोट सैक्टर के रखचिकरी पर हुई है। भारतीय सेना ने शनिवार को हुई एक मेजर सहित चार लोगों की मौत का मुंहतोड़ जवाब दिया है। 

विज्ञापन


रविवार को भी पाकिस्तान के दो स्नाइपर शूटर मार गिराए गए थे। पाकिस्तान की इंटर सर्विस पब्लिक रिलेशन (आईएसपीआर) और समाचार एजेंसी डान ने भी पाक के तीन सैनिकों के मारे जाने की पुष्टि की है। हालांकि पाकिस्तान का कहना है कि भारतीय सेना ने भारी गोला-बारूद का इस्तेमाल कर उन्हें टारगेट किया है।

विज्ञापन


पढ़ें- पाकिस्तान का दावा- LOC में जासूसी कर रहा था भारतीय ड्रोन, आर्मी ने किया ध्वस्त
विज्ञापन
विज्ञापन


पाक का यह बयान कुलभूषण जाधव की माता और पत्नी के पाक से जाने के कुछ देर बाद ही आया है। भारतीय सेना ने यह कार्रवाई राजोरी जिले के नौशेरा सेक्टर के सामने पाकिस्तान के रावलाकोट स्थित रख चकड़ी इलाके में की है। सूत्रों का कहना है कि पाकिस्तानी सैनिकों ने भारतीय सैनिकों को स्नाइपर से निशाना बनाने के लिए अपने सैनिकों को तैनात किया हुआ था, लेकिन भारतीय सेना के मुस्तैद जवानों ने उनको ही ढेर कर दिया।


इससे पहले रविवार को भी पाकिस्तान के नौशेरा और पुंछ के शाहपुर सेक्टर में दो स्नाइपर शूटरों को ढेर कर दिया था। पाक की कई पोस्टें भी तबाह कर दी थीं और कई सैनिक घायल किए। सेना की तरफ से भी बयान आया था कि भारतीय सेना के शहीदों की कुर्बानी व्यर्थ नहीं जाएगी। पाकिस्तान को इसका जवाब जल्द ही दिया जाएगा। भारतीय सेना ने दो ही दिन में शहीदों की शहादत का बदला ले लिया है।

 




 

सैन्य सूत्रों ने जताई बैट हमले की आशंका

India has killed three Pakistan Army soldiers along LOC at Rakhchikri, Rawlakot sector
indian army - फोटो : BASIT ZARGAR
केरी सेक्टर में एक मेजर सहित चार जवानों के शहीद होने के मामले में भारतीय पोस्ट पर बैट हमले की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, सेना व पुलिस इस संबंध में कुछ भी बताने को तैयार नहीं है, लेकिन सैन्य सूत्रों की मानें तो पाक की बैट टीम ने भारतीय क्षेत्र में घुसकर बैट हमले को अंजाम दिया है।  

पाकिस्तान की ओर से उस समय गोलाबारी की गई जिस समय रियासत की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती जिला मुख्यालय पर जन सुनवाई कर रही थीं। इस दौरान काफी संख्या में लोग मौजूद थे। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती आज राजोरी के दौरे पर थी।

पाक की बर्बरतापूर्ण कार्रवाई : डिप्टी सीएम

India has killed three Pakistan Army soldiers along LOC at Rakhchikri, Rawlakot sector
Indian army - फोटो : REUTERS
रियासत के डिप्टी सीएम डा. निर्मल सिंह ने सीजफायर उल्लंघन में जवानों के शहीद होने पर सहानुभूति जताई है। कहा है कि पाकिस्तान इस प्रकार के बर्बरतापूर्ण हरकतों में लगा हुआ है। लगातार मुंहतोड़ जवाब मिलने के बाद वह इस प्रकार की नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा।

पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय समुदाय में अलग थलग पड़ गया है खासकर आतंकवाद के मुद्दे पर। पाकिस्तान एक आतंकवादी देश है। इससे पहले किसी भी देश को आतंकी देश नहीं घोषित किया गया था। यह केवल आतंकवाद को फलने फूलने में समर्थन ही नहीं कर रहा बल्कि सहायता भी दे रहा है।

इस साल 800 से अधिक बार सीजफायर उल्लंघन

पाकिस्तान ने इस साल जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर कुल 883 बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है। शुक्रवार को नौशेरा सेक्टर के लाम क्षेत्र में युद्धविराम का उल्लंघन कर गोलाबारी की।

इसमें एक मकान क्षतिग्रस्त हो गया। वीरवार को भी नौशेरा सेक्टर के नभ व कड़ाली क्षेत्र में पाक सेना की तरफ से शाम के साढ़े पांच बजे के करीब गोलाबारी की गई थी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed