फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   pakistani army claims that they shot down Indian quadcopter drone at line of control

पाकिस्तान का दावा- LOC में जासूसी कर रहा था भारतीय ड्रोन, आर्मी ने किया ध्वस्त

Sat, 28 Oct 2017 10:45 AM IST
amarujala.com- Presented By: पूजा मेहरोत्रा
amarujala.com- Presented By: पूजा मेहरोत्रा Updated Sat, 28 Oct 2017 10:45 AM IST
विज्ञापन
pakistani army claims that they shot down Indian quadcopter drone at line of control
ड्रोन - फोटो : social media

पाकिस्तानी सेना का दावा है कि उसने लाइन ऑफ कंट्रोल पर भारतीय ड्रोन (इंडियन क्वाडकॉप्टर) को ध्वस्त किया है। पाक सेना का दावा है कि ये ड्रोन रख चिखरी सेक्टर में जासूसी कर रहा था। पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता ने एक ड्रोन की तस्वीर साझा की है। इस ड्रोन के निर्माता डीजेआई है और यह एक कॉर्मशियल मानवरहित एरियल ड्रोन बताया जा रहा है।

विज्ञापन


पाकिस्तानी आर्मी का कहना है कि यह भारतीय जासूसी ड्रोन है लेकिन आर्मी ने इससे ज्यादा कोई भी सूचना साझा नहीं की है। पाकिस्तानी आर्मी में मीडिया विंग के निदेशक मेजर जनरल आशिफ गफ्फूर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक फोटो साझा करते हुए लिखा है कि भारतीय क्वाडरकॉप्टर एलओसी रखचिखरी के पास जासूरी करता हुआ दिखा जिसे पाकिस्तानी आर्मी ने मार गिराया है।
विज्ञापन


मेजर जनरल गफ्फूर का ट्वीट ठीक उसके बाद आया जब इस्लामाबाद में अमेरिका द्वारा भारतीय एयरफोर्स को ड्रोन दिए जाने का विरोध किया गया। ट्रंप प्रशासन ने भारतीय एयरफोर्स के आधुनिकीकरण की वकालत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: पूर्व डिप्टी चीफ लेफ्टिनेंट ने कहा 'सेना को आईआईटीयंस की जरूरत'

यह पहली बार नहीं है जब किसी पाकिस्तानी आर्मी के अधिकारी ने भारतीय ड्रोन का गिराए जाने और जासूसी करने का आरोप लगाया हो, इससे पहले जनरल असिम बाजवा भी इस तरह के आरोप लगा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed