{"_id":"630ca6a0f8f07405b25eb9bf","slug":"pakistan-to-resume-trade-open-trade-route-with-india-due-to-flood-food-price-hike-finance-minister-annonced","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pakistan: महंगाई की मार के बीच भारत से खाद्य पदार्थ मंगाएगा पाक! पीएम मोदी ने बाढ़ के हालात पर जताई चिंता","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Pakistan: महंगाई की मार के बीच भारत से खाद्य पदार्थ मंगाएगा पाक! पीएम मोदी ने बाढ़ के हालात पर जताई चिंता
Mon, 29 Aug 2022 10:12 PM IST
अभिषेक दीक्षित
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Mon, 29 Aug 2022 10:12 PM IST
सार
पड़ोसी देश में बाढ़ के कारण विभिन्न सब्जियों और फलों की कीमतों में भारी उछाल आ गया है। आपदा की वजह से बलूचिस्तान, सिंध और दक्षिण पंजाब से सब्जियों की आपूर्ति बुरी तरह प्रभावित हुई है। बाढ़ की वजह से 1100 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी हैं।
विज्ञापन
पाकिस्तान में बाढ़ (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
विस्तार
पाकिस्तान भारत के साथ व्यापार (खुला व्यापार मार्ग) फिर से शुरू कर सकता है। पाकिस्तान के वित्त मंत्री मिफ्ताह इस्माइल के हवाले से यह जानकारी सामने आई है। उन्होंने कहा कि हम इस वक्त भयंकर बाढ़ और खाद्य कीमतों में वृद्धि से जूझ रहे हैं। ऐसे में हम भारत के साथ व्यापार मार्ग खोलेंगे।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि पाकिस्तान भीषण बाढ़ से जूझ रहा है। खड़ी फसलें पूरी तरह नष्ट होने की कगार पर हैं। इसलिए वह भारत से सब्जियां और अन्य खाद्य पदार्थों का आयात करने की योजना बना रहा है। पाकिस्तान के वित्त मंत्री मिफ्ता इस्माइल ने कहा कि सरकार भारत से सब्जियां और अन्य खाद्य पदार्थ आयात करने पर विचार कर सकती है।
विज्ञापन
पड़ोसी देश में बाढ़ के कारण विभिन्न सब्जियों और फलों की कीमतों में भारी उछाल आ गया है। आपदा की वजह से बलूचिस्तान, सिंध और दक्षिण पंजाब से सब्जियों की आपूर्ति बुरी तरह प्रभावित हुई है। बाढ़ की वजह से 1100 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी हैं।
विज्ञापन
दरअसल, जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 को रद्द करने के बाद पाकिस्तान ने भारत से व्यापार कम करने का फैसला किया था। भारत के फैसले के बाद पाकिस्तान ने अगस्त 2019 में भारत के साथ अपने व्यापार संबंधों को काफी कम कर दिया था।
नाव डूबने से 11 बाढ़ पीड़ितों की मौत
इस बीच सिंध प्रांत में सोमवार को सिंधु नदी में एक नाव के डूब जाने से कम से कम 11 लोग डूब गए। कई अन्य लापता बताए जा रहे हैं। सभी पीड़ित बाढ़ प्रभावित थे और जलमग्न इलाकों से सुरक्षित स्थानों की ओर जा रहे थे। मृतकों में महिलाएं एवं बच्चे शामिल हैं।
पीएम मोदी ने बाढ़ के हालात पर जताई चिंता
इस बीच पीएम मोदी ने पाकिस्तान में बाढ़ के हालात पर चिंता जताई। उन्होंने ट्वीट किया कि पाकिस्तान में बाढ़ से हुई तबाही को देखकर दुख हुआ। हम पीड़ितों, घायलों और इस प्राकृतिक आपदा से प्रभावित सभी लोगों के परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हैं और सामान्य स्थिति की शीघ्र बहाली की आशा करते हैं।
इमरान के भाषण का सीधा प्रसारण नहीं करने के आदेश पर रोक
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को राहत देते हुए इस्लामाबाद हाईकोर्ट ने उनके भाषण का सीधा प्रसारण नहीं करने के पाकिस्तान इलेक्ट्रॉनिक मीडिया नियामक प्राधिकरण (पेमरा) के आदेश पर रोक लगा दी है। मुख्य न्यायाधीश अथर मिनाल्लाह ने इमरान के प्रार्थना पत्र पर सुनवाई करते हुए कहा कि प्राधिकरण ने अपनी सीमाओं का उल्लंघन किया है। इसके बाद उन्होंने पेमरा को अदालत के समक्ष अपने कदम को सही ठहराने के लिए एक अधिकारी की नियुक्ति करने का आदेश दिया। एजेंसी