फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   pakistan thousand people ministers data leak online put on sale

Pakistan: पाकिस्तान में मंत्रियों समेत हजारों लोगों का डेटा लीक, संवेदनशील जानकारी ऑनलाइन बिक रही

Mon, 08 Sep 2025 12:13 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 08 Sep 2025 12:13 PM IST
सार

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मोबाइल लोकेशन का डेटा सिर्फ 500 रुपये में ऑनलाइन बिक रहा है। वहीं मोबाइल रिकॉर्ड का डेटा 2000 रुपये और विदेश दौरों की जानकारी पांच हजार रुपये में मिल रही है।

विज्ञापन
pakistan thousand people ministers data leak online put on sale
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फ्रीपिक

विस्तार

पाकिस्तान में केंद्रीय मंत्रियों समेत हजारों लोगों का संवेदनशील डेटा लीक हो गया है। लीक हुआ डेटा ऑनलाइन बिक्री के लिए भी उपलब्ध है। पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार, ऑनलाइन बिक्री के लिए जो डेटा उपलब्ध है, उसमें मोबाइल सिम, कॉल लॉग, राष्ट्रीय पहचान पत्र और विदेश दौरे की जानकारी आदि शामिल है। जिन लोगों के डेटा लीक हुए हैं, उनमें कई केंद्रीय मंत्री और पार्टियों के प्रवक्ता शामिल हैं। 
विज्ञापन


ऑनलाइन बिक रहा संवेदनशील डेटा
पाकिस्तान में डेटा लीक की घटनाएं पूर्व में भी हो चुकी हैं, लेकिन इसके बावजूद पाकिस्तान की सरकार ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। यहां तक कि जिन वेबसाइट्स से डेटा लीक होने की शिकायत हुई, उनके खिलाफ भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मोबाइल लोकेशन का डेटा सिर्फ 500 रुपये में ऑनलाइन बिक रहा है। वहीं मोबाइल रिकॉर्ड का डेटा 2000 रुपये और विदेश दौरों की जानकारी पांच हजार रुपये में मिल रही है। पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों ने चेतावनी दी है कि जिन लोगों का डेटा लीक हुआ है, उनका उत्पीड़न किया जा सकता है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Israel: 'फलस्तीन को मान्यता देकर भारी गलती कर रहे कई देश', इस्राइल की चेतावनी- ये हमास को तोहफा देने जैसा
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तान सरकार ने दिए जांच के आदेश
डेटा लीक को लेकर पाकिस्तान की आम जनता में भारी नाराजगी है। लोगों की मांग है कि डेटा लीक के लिए लोगों की जवाबदेही तय की जाए और ये पता लगाया जाए कि इस डेटा लीक के पीछे कौन है। पाकिस्तान के गृहमंत्री मोहसिन नकवी ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं। जांच के लिए 14 सदस्यीय टीम गठित की गई है और जांच समिति दो हफ्ते में अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपेगी। 

गौरतलब है कि सोशल मीडिया और आईटी के इस युग में डेटा लीक एक बड़ी समस्या बन गया है। बीते दिनों साइबर सिक्योरिटी विशेषज्ञों ने बताया था कि 16 अरब लोगों का संवेदनशील डेटा लीक हो गया था। इसे इंटरनेट इतिहास की सबसे बड़ी डेटा चोरी बताया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed