{"_id":"5f70fb7e9e5ae57ed20df484","slug":"pakistan-thirteen-passengers-killed-in-bus-fire-in-karachi","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान के कराची में बस में लगी आग, 13 यात्रियों की मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तान के कराची में बस में लगी आग, 13 यात्रियों की मौत
Mon, 28 Sep 2020 02:22 AM IST
Kuldeep Singh
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कराची
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कराची
Published by: Kuldeep Singh
Updated Mon, 28 Sep 2020 02:22 AM IST
विज्ञापन
बस में लगी आग - सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के कराची में बस में आग लग जाने के कारण 13 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। एक अधिकारी ने बताया कि बस हैदराबाद से कराची की ओर जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में बस में आग लग गई।
विज्ञापन
आईजी मोटरवे पुलिस डॉ. आफताब पठान ने बताया कि बस में कुल 22 लोग सवार थे। आग लगने के बाद बस पलट गई। इस वजह से सभी यात्री बस में फंस गए। कुछ लोग अपनी जान बचाने में सफल रहे लेकिन उन्हें भी गंभीर चोटें आई हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। उन्होंने कहा कि बस के मलबे से शवों को निकालने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
पठान ने बताया कि बस हैदराबाद से 60 किमी दूर पहुंची थी, इसी दौरान उसके साथ हादसा हो गया। वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। सूचना मिलते ही मौके पर ऐंबुलेंस और फायर ब्रिगेड का वाहन पहुंचा। गौरतलब है कि इससे पहले इसी वर्ष न्यू कराची इलाके में एक चलती वैन में आग लग गई थी, जिसमें एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई थी। इनमें चार बच्चे शामिल थे। हादसे में 5 लोग घायल हो गए थे।
विज्ञापन