फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan Supreme Court got a second woman judge news in hindi

Pakistan: पाकिस्तान सुप्रीम कोर्ट की दूसरी जज बनी हिलाली, राष्ट्रपति ने की नियुक्ति

Thu, 06 Jul 2023 04:20 AM IST
वीरेंद्र शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Thu, 06 Jul 2023 04:20 AM IST
सार

हिलाली पेशावर उच्च न्यायालय (पीएचसी) के मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्यरत थीं। मंगलवार को उन्हें न्यायाधीशों की नियुक्ति पर आठ सदस्यीय संसदीय समिति द्वारा समर्थन दिया गया।

विज्ञापन
Pakistan Supreme Court got a second woman judge news in hindi
पाकिस्तान का सुप्रीम कोर्ट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान की सुप्रीम कोर्ट को बुधवार को दूसरी महिला जज मिल गईं। राष्ट्रपति डॉ. आरिफ अल्वी ने नियुक्ति के बाद न्यायमूर्ति 61 वर्षीय मुसर्रत हिलाली को शीर्ष अदालत में पदोन्नत किया। 
विज्ञापन

इससे पहले हिलाली पेशावर उच्च न्यायालय (पीएचसी) के मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्यरत थीं। मंगलवार को उन्हें न्यायाधीशों की नियुक्ति पर आठ सदस्यीय संसदीय समिति द्वारा समर्थन दिया गया। राष्ट्रपति डॉ. आरिफ अल्वी ने औपचारिक रूप से उन्हें शीर्ष अदालत के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया था। इस साल 14 जून को पाकिस्तान के न्यायिक आयोग (जेसीपी) ने न्यायमूर्ति हिलाली को शीर्ष अदालत में पदोन्नत करने की सर्वसम्मति से मंजूरी दी थी। जेसीपी सर्वोच्च न्यायालय के लिए न्यायाधीशों को नामित करता है।
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट में दो महिला होंगे जज
पहली बार पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट में दो महिला जज होंगी। शीर्ष अदालत में न्यायाधीशों की संख्या 17 में से 16 हो जाएगी। इस साल जनवरी में न्यायमूर्ति आयशा ए मलिक ने रूढ़िवादी मुस्लिम देश में न्यायपालिका के शीर्ष पर पहुंचकर इतिहास रचने के बाद शपथ ली। न्यायमूर्ति हिलाली ने 1 अप्रैल को पीएचसी की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली और न्यायमूर्ति ताहिरा सफदर के बाद उच्च न्यायालय की मुख्य न्यायाधीश बनने वाली दूसरी महिला न्यायाधीश बनीं। सफदर ने सितंबर 2018 से अक्टूबर 2019 तक बलूचिस्तान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्य किया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


पेशावर में हुआ हिलाली का जन्म 
जस्टिस हिलाली का जन्म 8 अगस्त 1961 को पेशावर में हुआ था और उन्होंने पेशावर विश्वविद्यालय के खैबर लॉ कॉलेज से लॉ की डिग्री हासिल की। उन्होंने 1983 में जिला अदालत में बतौर वकील कार्य किया था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed