फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan sought help from many countries over Kashmir issue, Preparations for solicitation from UNSC

कश्मीर मुद्दे पर घबराए पाकिस्तान ने कई देशों से मांगी मदद, यूएनएससी से गुहार की तैयारी

Thu, 08 Aug 2019 06:12 AM IST
Nilesh Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Nilesh Kumar Updated Thu, 08 Aug 2019 06:12 AM IST
सार

  • इमरान ने मंगलवार को फोन पर नेताओं से बात की
  • टेलीफोन कॉल में कश्मीर के ताजा घटनाक्रम पर चर्चा की
  • अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के साथ बातचीत बढ़ाने का फैसला किया

विज्ञापन
Pakistan sought help from many countries over Kashmir issue, Preparations for solicitation from UNSC
एनसीसी बैठक में इमरान खान(File Photo) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान की इमरान खान सरकार ने बुधवार को अपने ब्रिटिश समकक्ष बोरिस जॉनसन और सऊदी ताज के राजकुमार मोहम्मद बिन सलमान से कश्मीर मुद्दे पर मदद मांगी है। पाकिस्तान सरकार की योजना के तहत दोनों से इमरान ने अनुच्छेद 370 को रद्द करने और जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा वापस लेने के भारत के फैसले के बारे में दुनिया को बताने का आग्रह किया है। पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर में भारतीय कार्रवाई के मुद्दे को यूएनएससी तक ले जाने का भी निर्णय किया है।

विज्ञापन


पाकिस्तानी और सऊदी मीडिया की तरफ से जारी खबरों के मुताबिक, इमरान ने मंगलवार को फोन पर दोनों ही नेताओं से बात की। इस दौरान दोनों ने भारत की तरफ से जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म करने से क्षेत्र में उपजे हालातों पर चर्चा की। इसी दौरान इमरान ने कश्मीर मुद्दे पर दोनों देशों के बीच तनाव के बारे में जानकारी दी और पाकिस्तान की मदद करने का आग्रह किया। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


एक अधिकारी ने कहा कि प्रधान मंत्री ने दोनों नेताओं के साथ अलग-अलग टेलीफोन कॉल में कश्मीर के ताजा घटनाक्रम पर चर्चा की। आधिकारिक सूत्रों की मानें तो पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने शाह महमूद कुरैशी ने आगामी चीन दौरे में भी यह मुद्दा उठाने की तैयारी में हैं। 

प्रधानमंत्री खान ने सोमवार को मलेशियाई नेता महातिर मोहम्मद और तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन को भी फोन किया। पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के विशेष दर्जे को रद्द करने के भारत के कदम के खतरों को उजागर करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के साथ बातचीत बढ़ाने का फैसला किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed