फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan Sindh Ex CM son declared dead despite being alive

Pakistan: पाकिस्तान में हैरान करने वाला खुलासा, सिंध के पूर्व सीएम का बेटा जिंदा होते हुए भी मृत घोषित

Sun, 09 Mar 2025 02:28 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 09 Mar 2025 02:28 PM IST
सार

पाकिस्तान के स्वास्थ्य सचिव, डीजी स्वास्थ्य और अतिरिक्त स्वास्थ्य सचिव सहित विभाग के अधिकारियों ने लियाकत अली शाह की मृत्यु का दावा करते हुए अदालत में एक झूठी रिपोर्ट पेश की। 
 

विज्ञापन
Pakistan Sindh Ex CM son declared dead despite being alive
पाकिस्तान (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

पाकिस्तान में एक हैरान करने वाले घटनाक्रम के तहत पूर्व सीएम के बेटे को जिंदा होते हुए भी मृत घोषित कर दिया गया है। पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार, सिंध के पूर्व सीएम कायम अली शाह के बेटे लियाकत अली शाह को जीवित होने के बावजूद आधिकारिक दस्तावेजों में मृत घोषित कर दिया गया है। पाकिस्तान के स्वास्थ्य सचिव, डीजी स्वास्थ्य और अतिरिक्त स्वास्थ्य सचिव सहित विभाग के अधिकारियों ने लियाकत अली शाह की मृत्यु का दावा करते हुए अदालत में एक झूठी रिपोर्ट पेश की। 
विज्ञापन


घर में मृत पाया गया पुलिसकर्मी
लियाकत अली शाह खैरपुर के सरकारी नेत्र अस्पताल में प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं। उन पर जिला स्वास्थ्य अधिकारी के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान 161 से अधिक कर्मचारियों को अवैध रूप से नियुक्ति देने का आरोप है। 10 फरवरी कराची में लियाकत अली शाह के आवास पर एक पुलिसकर्मी मृत पाया गया। पुलिस ने बताया कि पुलिसकर्मी दरखशान पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आने वाले एक घर से मृत पाया गया और प्रारंभिक जांच के बाद पता चला कि यह घर पीपीपी नेता और पूर्व मुख्यमंत्री सैयद कायम अली शाह के बेटे का था। हालांकि ये पता नहीं चल पाया कि पुलिसकर्मी की मौत के बाद आधिकारिक दस्तावेज में लियाकत अली शाह का नाम कैसे दर्ज हुआ।
विज्ञापन


लियाकत अली शाह ने घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्होंने पुलिसकर्मी को यह जगह किराए पर दी थी और उन्हें उसकी मौत की वजह के बारे में नहीं पता है। बाद में, एएसपी दरखशान पुलिस स्टेशन राणा दिलावर ने कहा कि पुलिसकर्मी की मौत स्वाभाविक लग रही है क्योंकि यह पता चला है कि उसकी मौत दौरे पड़ने के बाद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed