फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan says it will bring over 30 thousand madrasas under Govt control

पाकिस्तान बोला: 30 हजार मदरसों पर होगा सरकारी नियंत्रण

Tue, 30 Apr 2019 10:56 AM IST
Shilpa Thakur वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Shilpa Thakur Updated Tue, 30 Apr 2019 10:56 AM IST
विज्ञापन
Pakistan says it will bring over 30 thousand madrasas under Govt control
आसिफ गफूर, पाकिस्तानी सेना - फोटो : File Photo

पाकिस्तान ने सोमवार को घोषणा की है कि वह अपने देश के 30 हजार से अधिक मदरसों को मुख्यधारा की शिक्षा प्रणाली में शामिल करेगा। सेना के प्रवक्ता का कहना है कि इन मदरसों में सामयिक विषयों की शिक्षा दी जाएगी। यहां पढ़ने वाले छात्रों के लिए एक ऐसा पाठ्यक्रम तैयार किया जाएगा, जिसमें अभद्र भाषा नहीं होगी। इससे छात्रों को विभिन्न संप्रदायों के प्रति सम्मान सिखाने में मदद मिलेगी।


loader

यहां रावपिंडी में इंटर सर्विस पब्लिक रिलेशन (आईएसपीआर) के डायरेक्टर जनरल मेजर जनरल आसिफ गफूर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि पाकिस्तान ने 1947 में 247 मदरसों से 1980 में 2,861 मदरसों में वृद्धि देखी है। और अब ये संख्या 30 हजार पर पहुंच गई है।
 
उन्होंने कहा, "इनमें से केवल 100 ऐसे हैं जो आतंकवाद के प्रचार का काम कर रहे हैं। इनपर नियंत्रण स्थापित करने और इन्हें मुख्यधारा में लाने के लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं। सभी मदरसों को शिक्षा मंत्रालय के अंतर्गत लाया जाएगा। यहां से सभी छात्रों को डिग्री भी मिलेगी, जो शिक्षा बोर्ड से संबध होगी।"

उन्होंने आगे कहा, "इस कार्यक्रम में दो अरब रुपये का खर्च आएगा और फिर हर साल ये सब ऐसा ही चले इसके लिए एक अरब रुपये का खर्च आएगा। मुख्यधारा में लाने के लिए तीन पड़ाव होंगे। पहले एक बिल तैयार किया जाएगा जिसमें एक महीने का समय आएगा। दूसरे पड़ाव में शिक्षकों को ट्रेनिंग देने की जरूरत पड़ेगी। तीसरे पड़ाव में बिल को लागू किया जाएगा।"

गफूर ने इस बात का भी दावा किया कि पाकिस्तान में कोई आतंकी संगठन नहीं हैं। क्योंकि सैन्य अभियानों ने उग्रवादी संगठनों के संगठित नेटवर्क को तोड़ दिया था। गफूर का कहना है, "मैं अब विश्वास के साथ कह सकता हूं कि पाकिस्तान में कोई आतंकी संगठन नहीं है।" 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed