Hindi News
›
Photo Gallery
›
World
›
Pakistan's top poll body sets in motion procedure for Feb 8 general elections
{"_id":"6582d5e278b1ead4c80a4d1b","slug":"pakistan-s-top-poll-body-sets-in-motion-procedure-for-feb-8-general-elections-2023-12-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Pakistan: ECP ने शुरू की आम चुनाव की प्रक्रिया, 22 दिसंबर तक जमा होंगे नामांकन पत्र; आठ फरवरी को होगा मतदान","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Pakistan: ECP ने शुरू की आम चुनाव की प्रक्रिया, 22 दिसंबर तक जमा होंगे नामांकन पत्र; आठ फरवरी को होगा मतदान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: निर्मल कांत
Updated Wed, 20 Dec 2023 05:24 PM IST
सार
Pakistan: आम चुनाव को लेकर तमाम अटकलों के बीच पाकिस्तान के आम चुनाव ने नामांकन पत्र जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इनको जमा करने की अंतिम तारीख 22 दिसंबर है। देश में आठ फरवरी को मतदान होगा।
विज्ञापन
1 of 5
पाकिस्तान के आम चुनाव के लिए प्रक्रिया शुरू।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
पाकिस्तान के चुनाव आयोग (ईसीपी) ने बुधवार को संभावित उम्मीदवारों से नामांकन पत्र स्वीकार करना शुरू कर दिया। इसके साथ आगामी आम चुनावों की प्रक्रिया शुरू हो गई है। शीर्ष चुनाव निकाय ने कहा कि उम्मीदवार सुबह साढ़े आठ बजे से शाम 4.30 बजे तक ईसीपी से फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं और 22 दिसंबर तक अपने नामांकन पत्र को जमा कर सकते हैं।
2 of 5
नामांकन पत्र प्राप्त करते संभावित उम्मीदवार।
- फोटो : सोशल मीडिया
82 उम्मीदवारों को मिले नामांकन पत्र
देश में संसदीय चुनाव कराने का कार्यक्रम शुरू होने के साथ ही पहले ही दिन इस्लामाबाद के भीतर तीन निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 82 उम्मीदवारों को नामांकन पत्र मिले। जबकि, अन्य स्थानों से आंकड़े तत्काल उपलब्ध नहीं हो सके। प्रक्रिया के मुताबिक, चुनाव आयोग 23 दिसंबर को उम्मीदवारों की प्रारंभिक सूची जारी करेगा। जबकि नामांकन पत्रों की जांच 24 से 30 दिसंबर तक होगी।
3 of 5
पाकिस्तान चुनाव आयोग।
- फोटो : सोशल मीडिया
नए परिसीमन के बाद एनए में होंगी 336 सीटें
शीर्ष चुनाव निकाय 13 जनवरी को दलों और निर्दलीय उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न आवंटित करेगा। यह आठ फरवरी को होने वाले आम चुनाव से एक महीने पहले होगा। नए परिसीमन के बाद नेशनल असेंबली (एनए) में 336 सीटें होंगी। जिसमें 266 सामान्य सीटें, महिलाओं के लिए आरक्षित 60 सीटें और गैर-मुस्लिमों के लिए 10 सीटें शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
पाकिस्तानी रुपया।
- फोटो : सोशल मीडिया
कितना शुल्क जमा कराएंगे उम्मीदवार
पाकिस्तान के एक प्रमुख समाचार पत्र की खबर के मुताबिक, नामांकन पत्र जमा करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए दिशा-निर्देश मंगलवार को जारी किए गए। इससे एक दिन पहले ईसीपी को राष्ट्रीय और प्रांतीय असेंबली दोनों के लिए नामांकन पत्र मिलने शुरू हो गए थे। नेशनल असेंबली के लिए चुनाव लड़ने वालों को नामांकन दस्तावेजों के साथ 30,000 रुपये जमा करने होंगे। जबकि प्रांतीय विधानसभा के लिए शुल्क 20,000 रुपये है। एक उम्मीदवार को कानूनी रूप से अधिकतम पांच नामांकन पत्र जमा करने की अनुमति है।
विज्ञापन
5 of 5
पाकिस्तान चुनाव।
- फोटो : सोशल मीडिया
पाकिस्तान में कौन लड़ सकता है चुनाव
नियमों के मुताबिक, पच्चीस या उससे ज्यादा की उम्र का कोई भी पाकिस्तानी नागरिक किसी भी नेशनल असेंबली की किसी भी सीट से चुनाव लड़ने का पात्र है। जबकि प्रांतीय असेंबली के उम्मीदवारों को संबंधित प्रांत का होना चाहिए। एक अन्य प्रमुख अखबार की खबर के मुताबिक, कराची की 22 नेशनल असेंबली सीटों और 47 प्रांतीय सीटों के लिए नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। जबकि 69 निर्वाचन अधिकारी और सात जिला निर्वाचन अधिकारी राष्ट्रीय और प्रांतीय विधानसभाओं के लिए तैनात किए गए हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।