फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan's Punjab province bans public gatherings after fresh protest call by Imran Khan

पाकिस्तान: PTI के विरोध से पहले पंजाब के कई जिलों में प्रदर्शन पर रोक, सरकार बोली- आतंकवादी उठा सकते हैं फायदा

Tue, 01 Oct 2024 07:45 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लाहौर।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लाहौर। Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 01 Oct 2024 07:45 PM IST
सार

Pakistan: पीटीआई के देशभर में विरोध प्रदर्शन के आह्वान से पहले पंजाब की मरियम नवाज सरकार ने राज्य के कई जिलों में विरोध प्रदर्शनों पर रोक लगाई है। इसके लिए आतंकी खतरों का हवाला दिया गया है। 

विज्ञापन
Pakistan's Punjab province bans public gatherings after fresh protest call by Imran Khan
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की मुख्यमंत्री मरियम नवाज - फोटो : एएनआई/रॉयटर्स

विस्तार

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की सरकार ने मंगलवार को 'आंतकवादी खतरों' का हवाला देते हुए कई जिलों में सभी तरह के सार्वजनिक समारोहों पर रोक लगा दी। यह फैसला तब लिया गया जब एक दिन पहले पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने एक सांविधानिक संशोधन के विरोध में प्रदर्शन करने का आह्वान किया।  

विज्ञापन

 
पीटीआई (पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ) पार्टी के संस्थापक इमरान खान ने सोमवार को 'न्यायपालिका की आजादी' के लिए देशभर में विरोध प्रदर्शन करने का आह्वान किया। पीटीआई का दावा है कि सरकार जजों की सेवानिवृत्ति की आयु सीमा बढ़ाने और सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश की अवधि तय करने के लिए संशोधन की योजना बना रही है। पीटीआई ने दो अक्तूबर को मियांवली (इमरान खान के गृह नगर), फैसलाबाद, बहावलपुर और 4-5 अक्तूबर को इस्लामाबाद व लाहौर में प्रदर्शन करने का कार्यक्रम रखा है। 
विज्ञापन


मरियम नवाज के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने फैसलाबाद, बहावलपुर और मियांवाली में सभी तरह के सार्वजनिक समारोहों पर रोक लगाने के आदेश जारी किए हैं। इमरान खान के आह्वान पर प्रदर्शनों से निपटने के लिए पंजाब के गृह विभाग ने आदेश जारी किए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बयान में कहा गया है कि पीटीआई के प्रदर्शन का फायदा उठाकर आतंकवादी अपने नापाक इरादों को अंजाम दे सकते हैं। इसलिए सभी प्रकार की सियासी सभाएं, धरने, रैलियां और अन्य गतिविधियां फैसलाबाद और बहावलपुर में दो दिनों के लिए और मियांवाली में सात दिनों के लिए प्रतिबंधित की गई हैं। 



पीटीआई ने हाल ही में इस्लामाबाद और लाहौर में रैलियां निकाली थीं, जिनमें इमरान खान की रिहाई, न्यायपालिका की आजादी और संविधान के उल्लंघन के खिलाफ आवाज उठाई गई। खान की पार्टी के खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री अली अमीन गंडापुर ने कहा कि अगर पीटीआई कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई नहीं रोकी गई तो संघीय सरकार और अन्य संस्थानों को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। उन्होंने कहा, अगर तुम हमें एक गोली मारोगे, तो हम तुम्हें दस गोलियों से जवाब देंगे। 

इससे पहले इमरान खान ने कहा था कि कठपुतली सरकार पीटीआई को 'लंदन प्लान' के तहत कुचलना चाहती है। उन्होंने कहा, मुझे इसी योजना के तहत जेल में डाला गया। हम शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। लेकिन कानून मेरी पार्टी की सुरक्षा नहीं की। हमारी महिलाएं जेल में हैं। एक अस्सी वर्षीय महिला के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है। लेकिन किसी को परवाह नहीं है। खान ने कहा, वे (सैन्य प्रतिष्ठान) मुझे जेल में तोड़ना चाहते हैं, लेकिन वे सफल नहीं होंगे। उन्होंने लोगों से कहा कि उन्हें जेल जाने से डरना नहीं चाहिए और कहा 'क्रांति' नजदीक है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed