{"_id":"5c6fe2fabdec224bd41e32fe","slug":"pakistan-s-ncta-has-declared-terrorist-organization-as-banned","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान के एनसीटीए ने 69 आतंकवादी संगठनों को प्रतिबंधित घोषित किया","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तान के एनसीटीए ने 69 आतंकवादी संगठनों को प्रतिबंधित घोषित किया
Fri, 22 Feb 2019 05:42 PM IST
Gaurav Pandey
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कराची
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कराची
Published by: Gaurav Pandey
Updated Fri, 22 Feb 2019 05:42 PM IST
विज्ञापन
हाफिज सईद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के राष्ट्रीय आतंकवाद निरोधक प्राधिकरण (एनसीटीए ) ने गुरुवार तक 69 आतंकवादी संगठनों को प्रतिबंधित घोषित किया है। जिसमें प्रमुख आतंकवादी समूहों जैसे- हिजबुल मुजाहिदीन, हरकत-उल-मुजाहिदीन और जम्मू-कश्मीर में सक्रिय अल बदर व हाफिज सईद के नेतृत्व वाला जमात-उद-दावा संगठन शामिल है।
विज्ञापन
गुरुवार को पाकिस्तान ने 2008 के मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद की अगुवाई वाले जमात-उद-दावा और उसकी चैरिटी विंग फलाह-ए-इंसानियत फाउंडेशन पर प्रतिबंध लगा दिया। पुलवामा हमले के बाद अंतरराष्ट्रीय दबाव के बाद ये निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
बता दें कि 14 फरवरी को कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के जवानों पर आंतकी हमला किया गया था। जिसमें 40 जवान शहीद हो गए थे। तब से ही पाकिस्तान पर अपने देश में आतंकवादी संगठनों पर कड़े निर्णय लेने का दबाव बनाया जा रहा है।
विज्ञापन