{"_id":"61a97fffd92ad03e29206c1d","slug":"pakistan-refutes-india-s-permission-to-send-50-thousand-metric-tons-of-wheat-to-afghanistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर पलटा पाकिस्तान : भारत द्वारा अफगानिस्तान को गेहूं की खेप भेजने की इजाजत देने के फैसले से किया मना","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
फिर पलटा पाकिस्तान : भारत द्वारा अफगानिस्तान को गेहूं की खेप भेजने की इजाजत देने के फैसले से किया मना
Fri, 03 Dec 2021 07:55 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, इस्लामाबाद
एजेंसी, इस्लामाबाद
Published by: Kuldeep Singh
Updated Fri, 03 Dec 2021 07:55 AM IST
सार
पिछले हफ्ते हालांकि पाकिस्तान ने भारत को औपचारिक रूप से सूचित किया था कि वह अफगानिस्तान को 50 हजार मीट्रिक टन गेहूं की खेप और जीवन रक्षक दवाओं को अपने भूभाग से अपवाद स्वरूप ले जाने की इजाजत देगा, पर अब पाकिस्तान मुकर गया है।
विज्ञापन
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान
- फोटो : twitter.com/PakPMO
विस्तार
भारत के इंसानियत के नाते अफगानिस्तान को 50 हजार मीट्रिक टन गेहूं भेजने की इजाजत देने के अपने फैसले से पाकिस्तान पलट गया है। भारत ने कहा था कि इस गेहूं को भारतीय या अफगान ट्रकों के जरिए पाकिस्तान वाघा सीमा से जाने की अनुमति दे।
विज्ञापन
पिछले हफ्ते हालांकि पाकिस्तान ने भारत को औपचारिक रूप से सूचित किया था कि वह गेहूं की खेप और जीवन रक्षक दवाओं को अपने भूभाग से अपवाद स्वरूप ले जाने की इजाजत देगा, पर अब मुकर गया है।
विज्ञापन
पाकिस्तान के आधिकारिक सूत्र ने बताया कि नई दिल्ली अफगानिस्तान गेहूं भेजने के इस अव्यावहारिक विकल्पों पर बिना बात अपनी टांग अड़ा रहा है। भारत ने कहा है कि पाकिस्तान से इस मसले पर बात चल रही है और पाकिस्तान की धरती से मानवीय सहायता अफगानिस्तान भेजे जाने को लेकर कोई शर्त नहीं थोपी जानी चाहिए।
विज्ञापन