फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan President Arif Alvi letter to Chief Justice Umar Ata Bandial said lead the investigation of conspiracy to change power

पाकिस्तान: राष्ट्रपति अल्वी का प्रधान न्यायाधीश बंदियाल को पत्र, कहा- सत्ता परिवर्तन की साजिशों की जांच का करें नेतृत्व

Sat, 14 May 2022 01:33 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, इस्लामाबाद।
एजेंसी, इस्लामाबाद। Published by: देव कश्यप Updated Sat, 14 May 2022 01:33 AM IST
सार

इमरान खान को 10 अप्रैल को अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान के बाद अपदस्थ कर दिया गया था। खान ने आरोप लगाया है कि यूक्रेन के मामले पर स्वतंत्र विदेश नीति अपनाने के फैसले के बाद अमेरिका ने उनकी सरकार गिराने की साजिश रची। जबकि अमेरिका ने इन आरोपों का खंडन किया है।

विज्ञापन
Pakistan President Arif Alvi letter to Chief Justice Umar Ata Bandial said lead the investigation of conspiracy to change power
पाकिस्तान के राष्ट्रपति आरिफ अल्वी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान के राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने प्रधान न्यायाधीश उमर अता बंदियाल को पत्र लिखकर उनसे पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को अपदस्थ करने के लिए सत्ता परिवर्तन की कथित ‘साजिश’ की जांच के लिए एक न्यायिक आयोग गठित करने का अनुरोध किया है।

विज्ञापन


खान को 10 अप्रैल को अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान के बाद अपदस्थ कर दिया गया था। खान ने आरोप लगाया है कि यूक्रेन के मामले पर स्वतंत्र विदेश नीति अपनाने के फैसले के बाद अमेरिका ने उनकी सरकार गिराने की साजिश रची। जबकि अमेरिका ने इन आरोपों का खंडन किया है।
विज्ञापन


राष्ट्रपति अल्वी ने कहा, इस संबंध में गठित न्यायिक आयोग का नेतृत्व बंदियाल ही करें। उन्होंने देश को सियासी व आर्थिक संकट से बचाने के लिए यह जरूरी बताया। अल्वी ने आयोग की महत्ता पर जोर देते हुए सचेत किया कि पाकिस्तान पर गंभीर राजनीतिक संकट मंडरा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कभी भी विस्फोट हो सकता है
उन्होंने बंदियाल को लिखे पत्र में कहा, यह खेदजनक है कि संदर्भ के बाहर जाकर बिना सोचे-समझे टिप्पणियां हो रही हैं, गलतफहमियों को हवा मिल रही है, अवसर कम हो रहे हैं, संशय की स्थिति सुधर नहीं रही और अर्थव्यवस्था संकट में है। उन्होंने लिखा, जमीनी हालात एक ऐसी सियासी विस्फोटक स्थिति में बदल रहे हैं, जिसमें कभी भी विस्फोट हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed