{"_id":"61a650fd8eb9006e7222f0c3","slug":"pakistan-president-alvi-surrounded-by-abuse-of-office-arrives-at-a-family-business-event-photo-goes-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान: पद के दुरुपयोग पर घिरे राष्ट्रपति अल्वी, पारिवारिक व्यावसायिक कार्यक्रम में पहुंचे, फोटो वायरल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तान: पद के दुरुपयोग पर घिरे राष्ट्रपति अल्वी, पारिवारिक व्यावसायिक कार्यक्रम में पहुंचे, फोटो वायरल
Tue, 30 Nov 2021 09:57 PM IST
सुरेंद्र जोशी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Tue, 30 Nov 2021 09:57 PM IST
सार
राष्ट्रपति अल्वी की फोटो पाकिस्तान के सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रही है। इसके बाद से उनके पर तमाम तरह के आरोप लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
पाकिस्तान के राष्ट्रपति आरिफ अल्वी
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
पद के दुरुपयोग के आरोपों को लेकर पाकिस्तान के राष्ट्रपति डॉ. आरिफ अल्वी घिर गए हैं। आरोप है कि उन्होंने अपने पद का इस्तेमाल पारिवारिक व्यवसाय को फायदा पहुंचाने के लिए किया है। वह एक व्यावसायिक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंच गए थे।
विज्ञापन
राष्ट्रपति अल्वी की फोटो पाकिस्तान के सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रही है। इसके बाद से उनके पर आरोप लगाए जा रहे हैं। जियो न्यूज की रिपोर्ट में कहा गया है कि राष्ट्रपति के बेटे डॉ. अवाब अल्वी ने हाल ही में ट्विटर पर यह घोषणा की थी कि, उनकी पारिवारिक फर्म 'अल्वी डेंटल' ने अमेरिका की 'ब्रिंगिंग स्माइल्स' के साथ एक समझौते (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। दोनों कंपनियां पाकिस्तान में दांतों का सस्ता इलाज मुहैया कराने के लिए देशभर में अस्पताल चालू करेगी।
विज्ञापन
दरअसल 'अल्वी डेंटल' राष्ट्रपति अल्वी के बेटे का निजी दंत चिकित्सा अस्पताल है। 2018 में राष्ट्रपति चुने जाने के बाद डॉ. अल्वी ने इस अस्पताल से इस्तीफा दे दिया था। लाहौर के वकील असद रहीम खान का कहना है कि यह एक निजी समारोह था इसमें राष्ट्रपति का शामिल होना असंवैधानिक था।
विज्ञापन