Pakistan: पंजाब प्रांत के पूर्व मुख्यमंत्री इलाही के आवास पर पुलिस का छापा, 25 लोगों को किया गया गिरफ्तार
Pakistan: लाहौर पुलिस ने शुक्रवार आधी रात को एक अभियान शुरू किया था। करीब 500 पुलिसकर्मियों और भ्रष्टाचार निरोधक कर्मियों ने इलाही को भ्रष्टाचार के एक मामले में गिरफ्तार करने के लिए उनके लाहौर स्थित आवास पर छापा मारा था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान पुलिस ने पंजाब प्रांत के पूर्व मुख्यमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के अध्यक्ष चौधरी परवेज इलाही के खिलाफ आतंकवाद के आरोप में शनिवार को मामला दर्ज किया और उनकी गिरफ्तारी का विरोध करने पर 25 लोगों को गिरफ्तार किया।
लाहौर पुलिस ने शुक्रवार की आधी रात को शुरू किया था अभियान
लाहौर पुलिस ने शुक्रवार आधी रात को एक अभियान शुरू किया था। इसके तहत करीब 500 पुलिसकर्मियों और भ्रष्टाचार निरोधक कर्मियों ने इलाही को भ्रष्टाचार के एक मामले में गिरफ्तार करने के लिए उनके लाहौर स्थित आवास पर छापा मारा था।
इलाही और 50 अन्य पर आतंकवाद के आरोपों के तहत मामला दर्ज
अभियान पांच घंटे से अधिक समय तक जारी रहने के बाद शनिवार तड़के समाप्त हो गया क्योंकि पुलिस इलाही को गिरफ्तार करने में विफल रही। वे पुलिस के पहुंचने से पहले घर से भाग गए थे। पाकिस्तान के भ्रष्टाचार निरोधक प्रतिष्ठान की प्रवक्ता शाहिदा कमाल ने बताया, 'पुलिस ने इलाही और 50 अन्य के खिलाफ कथित तौर पर पत्थरों और पेट्रोल से हमला करने के लिए आतंकवाद के आरोपों के तहत मामला दर्ज किया है।