{"_id":"5d4da2c48ebc3e6cc45147f3","slug":"pakistan-pm-imran-khan-discussed-kashmir-issue-with-boris-johnson-over-phone-call","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक पीएम इमरान खान ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन से फोन पर की कश्मीर मुद्दे पर चर्चा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाक पीएम इमरान खान ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन से फोन पर की कश्मीर मुद्दे पर चर्चा
Sat, 10 Aug 2019 10:57 AM IST
Gaurav Pandey
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Gaurav Pandey
Updated Sat, 10 Aug 2019 10:57 AM IST
विज्ञापन
पाक प्रधानमंत्री इमरान खान और ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन
- फोटो : फाइल फोटो
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने बोरिस जॉनसन से फोन पर बात कर ब्रिटेन का प्रधानमंत्री बनने पर उन्हें बधाई दी और कश्मीर के मुद्दे व भारत द्वारा राज्य के विशेष दर्जे को हटाए जाने के फैसले के बाद उपजे तनाव पर उनसे बात की। बुधवार को हुई इस बातचीत के संदर्भ में डाउनिंग स्ट्रीट ने कहा कि दोनों नेताओं ने क्षेत्र की गंभीर स्थिति पर चर्चा की और वार्ता के महत्व पर सहमत हुए।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री जॉनसन के आधिकारिक आवास डाउनिंग स्ट्रीट की तरफ से जारी बयान के मुताबिक, 'प्रधानमंत्री को उनकी नई भूमिका के लिए बधाई देने बुधवार को पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान का फोन आया था। नेताओं ने कश्मीर की गंभीर स्थिति पर चर्चा की और वार्ता के महत्व पर सहमति जताई।' इसमें कहा गया, 'उन्होंने ब्रिटेन और पाकिस्तान के द्विपक्षीय संबंधों को लेकर प्रतिबद्धता को भी रेखांकित किया।'
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रिटिश सरकार ने भारत द्वारा सोमवार को जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 के प्रावधान को रद्द किए जाने के बाद राज्य की स्थिति पर पूर्व में चिंता व्यक्त की थी। ब्रिटेन के विदेश मंत्री डोमनिक राब से जब उनके अमेरिका दौरे को लेकर मुद्दों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'हमने स्थिति को लेकर हमारी कुछ चिंताएं जाहिर की हैं और शांति का आह्वान किया है। हम भारत सरकार के नजरिये से भी चीजों को स्पष्ट रूप से पढ़ रहे हैं।'