{"_id":"63d9e7e5c83c782a1f05c0f7","slug":"pakistan-minister-khwaja-asif-praise-india-after-peshawar-mosque-blast-accept-we-sowed-terrorism-seeds-2023-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"'ऐसा तो भारत में भी नहीं होता': पेशावर विस्फोट पर PAK मंत्री ने स्वीकारा- हमने ही बोए आतंक के बीज","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
'ऐसा तो भारत में भी नहीं होता': पेशावर विस्फोट पर PAK मंत्री ने स्वीकारा- हमने ही बोए आतंक के बीज
Wed, 01 Feb 2023 10:33 AM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नितिन गौतम
Updated Wed, 01 Feb 2023 10:33 AM IST
सार
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने खुद इस बात को स्वीकार कर लिया है। पाकिस्तानी संसद में बोलते हुए ख्वाजा आसिफ ने कहा कि 'मैं ज्यादा नहीं कहूंगा बस इतना कहना चाहता हूं कि हमने ही आतंकवाद के बीज बोए थे'।
विज्ञापन
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने पेशावर ब्लास्ट पर दिया बयान।
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने भारत को लेकर बेतुका बयान दिया है। दरअसल पेशावर की मस्जिद में हुए आत्मघाती हमले पर बोलते हुए पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ने कहा कि 'पूजा कर रहे लोगों पर भारत या इजरायल में भी हमले नहीं होते हैं लेकिन ऐसा पाकिस्तान में हो रहा है'। पाकिस्तान की संसद में बोलते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ अब देश को एकजुट हो जाना चाहिए। बता दें कि पेशावर की मस्जिद में हुए आत्मघाती हमले में 90 से ज्यादा लोग मारे गए हैं और 200 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन
पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार, पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने कहा कि 'हमें अपने घर को सही करने की जरूरत है'। उन्होंने कहा कि 'साल 2010 में पाकिस्तान पीपल्स पार्टी की सरकार में स्वात से इस लड़ाई का आगाज हुआ था और साल 2017 में पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज की सरकार के समय यह खत्म हो गई थी और कराची से लेकर स्वात तक शांति स्थापित हो गई थी'।
विज्ञापन
ख्वाजा आसिफ ने कहा कि एक या दो साल पहले हमने दो तीन बार कहा था कि इन लोगों (टीटीपी) से बात की जानी चाहिए ताकि शांति रहे। ख्वाजा आसिफ ने आरोप लगाया कि तत्कालीन सरकार ने कोई ठोस फैसला नहीं लिया। पाकिस्तान पर आतंकवाद को बढ़ावा देने के आरोप लगते रहे हैं। भारत इस मुद्दे पर काफी मुखर है। अब पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने खुद इस बात को स्वीकार कर लिया है। पाकिस्तानी संसद में बोलते हुए ख्वाजा आसिफ ने कहा कि 'मैं ज्यादा नहीं कहूंगा बस इतना कहना चाहता हूं कि हमने ही आतंकवाद के बीज बोए थे'।
विज्ञापन
पेशावर की एक मस्जिद में सोमवार को एक फिदायीन ने खुद को विस्फोट से उड़ा लिया था। यह विस्फोट पेशावर के पुलिस लाइंस इलाके में स्थित मस्जिद में उस समय हुआ, जब बड़ी संख्या में लोग नमाज पढ़ रहे थे। विस्फोट के चलते मस्जिद की छत नमाजियों पर गिर गई थी, जिससे भी बड़ी संख्या में लोगों की मौत हुई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आतंकी संगठन तहरीक ए तालिबान ने इस हमले को अंजाम दिया है।