फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan: Lahore High Court has granted bail to former Pakistan Prime Minister Nawaz Sharif

पाकिस्तान के पूर्व पीएम नवाज शरीफ को मिली जमानत, कई दिनों से हैं बीमार

Fri, 25 Oct 2019 06:11 PM IST
अमित मंडल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: अमित मंडल Updated Fri, 25 Oct 2019 06:11 PM IST
विज्ञापन
Pakistan: Lahore High Court has granted bail to former Pakistan Prime Minister Nawaz Sharif
Nawaz Sharif - फोटो : PTI
पाकिस्तान की लाहौर हाई कोर्ट ने पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को जमानत दे दी है। उन्हें स्वास्थ्य कारणों के चलते चौधरी शुगर मामले में जमानत दी गई है।  
विज्ञापन

 

बता दें कि जेल में बंद नवाज शरीफ की हालत इन दिनों काफी खराब है। वह बुरी तरह से बीमार हैं और अस्पताल में भर्ती हैं। पिछले दिनों उनके प्लेटलेट्स भी खतरनाक स्तर तक गिर गए थे जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के 69 वर्षीय सुप्रीमो को सोमवार देर रात को राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (एनएबी) कार्यालय से लाहौर में सर्विसेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनका प्लेटेलेट काउंट अचानक गिर गया था।

न्यायमूर्ति बकर नजाफी की अध्यक्षता वाली लाहौर उच्च न्यायालय की दो सदस्यीय पीठ ने पीएमएल-एन अध्यक्ष शाहबाज शरीफ की याचिका पर सुनवाई की जिसमें धन शोधन के एक मामले में एनएबी की हिरासत में बंद उनके बड़े भाई को स्वास्थ्य के आधार पर रिहा करने का अनुरोध किया गया और इसे स्वीकार कर लिया गया।


हालांकि, शरीफ को तत्काल रिहा नहीं किया जाएगा क्योंकि इस्लामाबाद उच्च न्यायालय ने अल अजीजिया स्टील मिल मामले में उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई को मंगलवार तक के लिए स्थगित कर दिया है।

तीन बार प्रधानमंत्री रहे शरीफ के वकील अश्तार औसफ ने अदालत को बताया कि उनकी हालत बहुत गंभीर है और उन्हें जमानत मिलनी चाहिए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed