{"_id":"5d2ff07b8ebc3e6d0b74cf0a","slug":"pakistan-lahore-government-will-put-taxes-on-cemetery","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान में अब मरना भी होगा महंगा, कब्रों पर टैक्स लगाएगी सरकार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तान में अब मरना भी होगा महंगा, कब्रों पर टैक्स लगाएगी सरकार
Thu, 18 Jul 2019 10:02 AM IST
आसिम खान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: आसिम खान
Updated Thu, 18 Jul 2019 10:02 AM IST
विज्ञापन
इमरान खान (फाइल फोटो)
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की सरकार ने लाहौर में मुर्दों को दफन करने के लिए बनने वाली नई कब्रों पर 1 हजार से 1500 पाकिस्तानी रुपये वसूलने का प्रस्ताव दिया है। पाकिस्तानी अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, लाहौर नगर निगम ने सुझाव को मंजूरी के लिए सरकार को भेजा है। यह दलील दी गई है कि रकम का इस्तेमाल कब्रिस्तानों की देखभाल के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन
इस प्रस्ताव के अनुसार व्यस्क को दफनाने के लिए 1500 रुपये जमा कराने होंगे जबकि नाबालिग को दफनाने के लिए 1000 रुपये जमा कराने होंगे। सरकार ने कब्रिस्तानों में दफनाने के लिए एक समय-सारणी भी प्रस्तावित की है, जिसके तहत आधी रात को 2:00 बजे से सुबह 5:00 बजे के बीच शवों को दफन नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन
प्रस्तावित अनुसूची के अनुसार, जो परिवार समय सारिणी का उल्लंघन करेंगे, उन्हें अधिकारियों को 2000 रुपये का अतिरिक्त शुल्क देना होगा। अभी कब्रिस्तान में जगह और मुर्दे को दफन करने में 10 हजार का खर्च आता है।
विज्ञापन