{"_id":"6131ae478ebc3e5ad733026c","slug":"pakistan-jail-minister-arrived-to-inaugurate-the-shop-if-scissors-did-not-work-ribbon-gnawed-with-teeth-video-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान: दुकान का उद्घाटन करने पहुंचे जेल मंत्री, कैंची नहीं चली तो दांत से कुतर दिया रिबन, वीडियो वायरल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तान: दुकान का उद्घाटन करने पहुंचे जेल मंत्री, कैंची नहीं चली तो दांत से कुतर दिया रिबन, वीडियो वायरल
Fri, 03 Sep 2021 10:40 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Fri, 03 Sep 2021 10:40 AM IST
सार
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के मंत्री का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। अब तक 18 हजार से ज्यादा लोग इस वीडियो को देख चुके हैं।
विज्ञापन
पाकिस्तानी मिनिस्टर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
पाकिस्तान में कब क्या होगा किसी को नहीं पता होता। अब वहां के एक मंत्री का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। यह वीडियो पंजाब प्रांत के जेल मंत्री व सरकार के प्रवक्ता फयाज अल हसन चौहान का है। इसमें जेल मंत्री दांतों से रिबन काटते हुए दिखाई दे रहे हैं। खास बात यह है कि उन्होंने यह वीडियो खुद अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है।
विज्ञापन
कैंची नहीं चल रही थी
वीडियो शेयर करते हुए मंत्री फयाज अल हसल चौहान ने लिखा है कि अपने विधानसभा क्षेत्र में दुकान खोलने का अनोखा अंदाज। दरअसल, उन्हें किसी दुकान का उद्घाटन करना था, लेकिन रिबन काटने के लिए जो कैंची रखी थी वह मौके पर चली नहीं तो ऐसे में जेल मंत्री ने अपने दांतों से ही रिबन काट दिया।
विज्ञापन
18 हजार बाद देखा गया वीडियो
जेल मंत्री के ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया गया वीडियो अब तक 18 हजार बार देखा जा चुका है। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा है। अपने विधानसभा क्षेत्र में दुकान खोलने का अनोखा अंदाज...कैंची कुंद और रखाब थी....दुकानदान को शर्मिंदगी से बचाने के लिए मैंने बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड...।
विज्ञापन
اپنے حلقے میں دوکان کے افتتاح کا انوکھا انداز۔۔۔!!! قینچی کند اور خراب تھی۔۔!!! مالک دوکان کو شرمندگی سے بچانے کے لیے نیا عالمی ریکارڈ قائم کر دیا۔۔!!!@UsmanAKBuzdar pic.twitter.com/MRxedX0ZaB
— Fayaz ul Hassan Chohan (@Fayazchohanpti) September 2, 2021