{"_id":"5dba2f2c8ebc3e0172328995","slug":"pakistan-issued-coin-on-the-550th-prakash-parv-of-guru-nanak","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान ने गुरु नानक के 550वें प्रकाश पर्व पर जारी किया सिक्का","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तान ने गुरु नानक के 550वें प्रकाश पर्व पर जारी किया सिक्का
Thu, 31 Oct 2019 06:19 AM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Thu, 31 Oct 2019 06:19 AM IST
विज्ञापन
पाकिस्तान ने गुरु नानक के 550वें प्रकाश पर्व पर जारी किया सिक्का
- फोटो : ImranKhanOfficial Facebook
पाकिस्तान ने गुरु नानक देव की 550वीं जयंती के अवसर पर बुधवार को एक स्मारक सिक्का जारी किया। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने एक फेसबुक पोस्ट में सिक्के की तस्वीर साझा की। खान ने कहा, ‘पाकिस्तान गुरु नानक देवजी की 550वीं वर्षगांठ के अवसर पर स्मारक सिक्का जारी करता है।’
विज्ञापन
पाकिस्तान सरकार इस मौके पर एक डाक टिकट भी जारी करेगी जिसे लोग खरीद सकेंगे। इस सिक्के की कीमत पाकिस्तानी करेंसी में 50 रुपये होगी। जबकि, डाक टिकट की कीमत आठ रुपये होगी। पाक पीएम नौ नवंबर को करतारपुर गलियारे का उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन
भारत और पाकिस्तान ने पिछले नवंबर में ऐतिहासिक गुरुद्वारा दरबार साहिब को भारत के साथ जोडऩे के लिए करतारपुर गलियारा बनाने पर सहमति जताई थी। इसके तहत पाकिस्तान के कस्बे करतारपुर को पंजाब के गुरुदासपुर जिले में स्थित डेरा बाबा नानक के साथ जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
गुरुद्वारा दरबार साहिब गुरु नानक देव का अंतिम विश्राम स्थल है। करतारपुर साहिब रावी नदी के पार पाकिस्तान के नरोवाल जिले में स्थित है और डेरा बाबा नानक से इसकी दूरी लगभग चार किलोमीटर है। इस गलियारे के जरिए प्रतिदिन 5,000 भारतीय तीर्थयात्री गुरुद्वारा दरबार साहिब जा सकेंगे। जहां गुरु नानक देव ने अपने जीवन के अंतिम 18 वर्ष बिताए थे।