अफगानिस्तान और पाक के बीच द्विपक्षीय व्यापार बहाल, वाघा बॉर्डर के जरिए होगा निर्यात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस की वजह से लगी पाबंदियों में ढील देते हुए पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ द्विपक्षीय व्यापार को फिर से बहाल कर दिया है। पाक विदेश मंत्रालय के मुताबिक अफगान सरकार के विशेष निवेदन पर यह फैसला लिया गया है ताकि अफगानिस्तान के ट्रांसिट व्यापार को मदद मिल सके।
पाक सरकार के मुताबिक बुधवार यानी 15 जुलाई से वाघा बॉर्डर के जरिए अफगानिस्तान निर्यात कर सकेगा। कोरोना वायरस के चलते कई देशों ने अंतरराष्ट्रीय सीमाओं को बंद कर रखा है। इसी के तहत पाकिस्तान ने भी निर्यात को बंद कर दिया था।
At the special request of Govt of Afghanistan & with a view to facilitating Afghanistan’s transit trade, Pakistan has decided to resume Afghan exports through Wagah border crossing from 15 July, after implementing COVID-19 related protocols: Ministry of Foreign Affairs, Pakistan pic.twitter.com/Kh7fQ5PE8S
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) July 13, 2020
पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक उनकी सरकार ने पाकिस्तान अफगानिस्तान ट्रांसिट ट्रेड एग्रीमेंट एपीटीटीए की अपनी प्रतिबद्धताओं को पूरा किया है। पाकिस्तान ने अफगानिस्तान संग द्विपक्षीय व्यापार को फिर से खोल दिया है।