फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan gray listing expected to move to Black List by FATF

पाकिस्तान को खराब रेटिंग मिली तो ब्लैक लिस्ट होने का खतरा, अब कूटनीतिक बैठकें शुरू

Fri, 13 Sep 2019 02:23 AM IST
देव कश्यप वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: देव कश्यप Updated Fri, 13 Sep 2019 02:23 AM IST
सार

  • अगले महीने पाकिस्तान को ब्लैक लिस्ट कर सकता है एफएटीएफ
  • खराब रेटिंग मिलने पर उसके एफएटीएफ की काली सूची में जाने की संभावना बढ़ जाएगी
  • संयुक्त राष्ट्र आमसभा के दौरान 20 प्रमुख देशों के नेताओं से मिलेंगे इमरान खान
  • 16 देशों के इस समूह में भारत से भी दो सदस्य शामिल हैं

विज्ञापन
Pakistan gray listing expected to move to Black List by FATF
Imran Khan - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (एफएटीएफ) के समीक्षा समूह से खराब रेटिंग मिलने की आशंका से पाकिस्तान डरा हुआ है। अब वह एफएटीएफ के बाकी सदस्यों से कूटनीतिक बैठकें कर खुद को बचाने की कोशिश कर रहा है। खराब रेटिंग मिलने पर उसके एफएटीएफ की काली सूची में जाने की संभावना बढ़ जाएगी। इस सूची में ऐसे देशों को रखा जाता है जो काले धन के खिलाफ वैश्विक लड़ाई और आतंकी संगठनों की फंडिंग रोकने में दुनिया को सहयोग नहीं देते हैं।

विज्ञापन


इन हालात में पाक पीएम इमरान खान संयुक्त राष्ट्र आमसभा के दौरान इसी महीने 20 प्रमुख देशों के नेताओं से खुद मिलने की योजना बना रहे हैं। पाकिस्तान की वित्तीय स्थिति की समीक्षा कर रहे एफएटीएफ के एशिया-प्रशांत संयुक्त समूह की बैठक में शामिल रहे एक अधिकारी ने नाम न प्रकाशित करने की शर्त पर बताया कि उन्हें शक है की पाकिस्तान समूह को जरा भी विश्वास में ले पाया। इससे खराब रेटिंग का डर बढ़ गया है।
विज्ञापन


बैंकॉक में हुई इस बैठक में पाकिस्तान ने अपनी वित्तीय स्थिति के समस्त आंकड़े व वित्तीय रिपोर्ट लिखित में मुहैया करवाई थी। बैठक में पाकिस्तान द्वारा आतंकी संगठनों की फंडिंग और देश के कोने-कोने से इन संगठनों के खात्मे को लेकर भी इमरान सरकार के कदमों पर चर्चा की गई। 16 देशों के इस समूह में भारत से भी दो सदस्य शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पाकिस्तान का डर इसलिए क्योंकि...

  • 23 अगस्त को कैनबरा में दी गई एपीजी म्यूचुअल इवेल्यूएशन रिपोर्ट में उसे फॉलो-अप लिस्ट में डाला गया है। इसके मायने हैं कि उसकी खराब वित्तीय स्थिति के सुधरने की उम्मीद जताने के बजाय उसे लगातार निगरानी वाले देशों में शामिल किया गया है।
  • एफएटीएफ ने पाकिस्तान को जून 2018 में अपनी ग्रे-लिस्ट में डाल दिया था। उसे 15 महीने का समय देकर 27 बिंदुओं के एक्शन प्लान पर काम करने के लिए कहा गया है। ऐसा नहीं करने पर 15 महीने बाद उसे ग्रे-लिस्ट से ब्लैक लिस्ट में डाल दिया जाएगा, यानी उसे आर्थिक मदद के रास्ते बंद हो जाएंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed