{"_id":"63d57ae1c85c59414c10a63a","slug":"pakistan-government-withdraws-imran-khan-security-news-in-hindi-2023-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"World News: पाकिस्तान सरकार ने इमरान खान की सुरक्षा ली वापस, जानिए क्यों","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
World News: पाकिस्तान सरकार ने इमरान खान की सुरक्षा ली वापस, जानिए क्यों
Sun, 29 Jan 2023 01:13 AM IST
वीरेंद्र शर्मा
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Sun, 29 Jan 2023 01:13 AM IST
सार
इमरान खान पूर्व राष्ट्रपति और पीपीपी के सह-अध्यक्ष आसिफ अली जरदारी पर आतंकी संगठन को ठेका देकर उनकी हत्या की साजिश रचने का आरोप लगा रहे हैं। इसके बाद उनकी सुरक्षा हटाई गई है।
विज्ञापन
इमरान खान (फाइल फोटो)।
- फोटो : ANI
विस्तार
राजधानी की पुलिस ने पीटीआई के अध्यक्ष इमरान खान के आवास बनी गाला से सुरक्षा वापस ले ली है और खेबर-पख्तूनख्वा की कार्यवाहक प्रांतीय सरकार ने उनकी सुरक्षा में लगे सुरक्षा कर्मियों को भी वापस बुला लिया है। यह जानकारी पीटीआई अध्यक्ष ने द न्यूज इंटरनेशनल अखबार को दी है।
रिपोर्ट के मुताबिक, इमरान खान पूर्व राष्ट्रपति और पीपीपी के सह-अध्यक्ष आसिफ अली जरदारी पर आतंकी संगठन को ठेका देकर उनकी हत्या की साजिश रचने का आरोप लगा रहे हैं। इसके बाद उनकी सुरक्षा हटाई गई है। बता दें, खान पर वजीराबाद हमले के बाद खैबर पख्तूनख्वा के 50 पुलिस कर्मियों को सुरक्षा के लिए तैनात किया गया था।