{"_id":"5eff529bb6bf8f4e706f1ecd","slug":"pakistan-foreign-minister-shah-mahmood-qureshi-tests-positive-for-coronavirus","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी हुए संक्रमित, खुद को किया क्वारंटीन","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी हुए संक्रमित, खुद को किया क्वारंटीन
Fri, 03 Jul 2020 09:15 PM IST
मुकेश कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Fri, 03 Jul 2020 09:15 PM IST
विज्ञापन
शाह महमूद कुरैशी (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
कोरोना महामारी ने पूरी दुनिया में कोहराम मचा दिया है। दिन-ब-दिन इस वायरस का कहर और बढ़ता ही जा रहा है। शायद ही कोई ऐसा देश होगा जो इस खतरनाक वायरस से अछूता होगा।
विज्ञापन
पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान के हालात तो और खराब हैं। वहां भी संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इसी बीच खबर है कि पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी कोरोना वायरस से पॉजिटिव पाए गए हैं। इसकी जानकारी उन्होंने खुद अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल के जरिए दी है।
विज्ञापन
शाह महमूद कुरैशी ने ट्वीट करते लिखा, 'दोपहर को मुझे हल्का बुखार महसूस हुआ और मैंने तुरंत ही घर पर खुद को क्वारंटीन कर लिया। मैं कोरोना से पॉजिटिव पाया गया हूं। अल्लाह की कृपा से मैं मजबूत और ऊर्जावान महसूस कर रहा हूं। मैं घर से ही अपनी ड्यूटी को निभाना जारी रखूंगा। कृपया मेरे लिए प्रार्थना करें।'
विज्ञापन
This afternoon I felt a slight fever and immediately quarantined myself at home. I have now tested positive for Covid 19. By the grace of Allah, I feel strong and energetic. I will continue to carry on my duties from home. Please keep me in your prayers.
— Shah Mahmood Qureshi (@SMQureshiPTI) July 3, 2020
बता दें कि पाकिस्तान में रोजाना हजारों की संख्या में कोरोना से संक्रमित मरीजों की पुष्टि हो रही है। पाकिस्तान में अब तक 2.20 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं और 4500 से ज्यादा लोगों की जान भी जा चुकी है।