{"_id":"5c76831ebdec22102e65e7de","slug":"pakistan-fly-f-16-plane-without-permission-america-seeks-answers","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक ने बिना अनुमति उड़ाया एफ-16 विमान, अमेरिका ने मांगा जवाब","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाक ने बिना अनुमति उड़ाया एफ-16 विमान, अमेरिका ने मांगा जवाब
Wed, 27 Feb 2019 06:06 PM IST
Gaurav Pandey
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Gaurav Pandey
Updated Wed, 27 Feb 2019 06:06 PM IST
विज्ञापन
एफ-16 लड़ाकू विमान
बुधवार सुबह पाकिस्तान ने भारतीय वायु सीमा का उल्लंघन करके भारतीय सीमा में एफ-16 लड़ाकू विमान से हमला करना चाहा पर जवाबी कार्रवाई में भारतीय वायुसेना ने एफ-16 लड़ाकू विमान को मार गिराया। इस मामले में अमेरिका ने पाकिस्तान सरकार से सवाल पूछा है कि उसने बिना अनुमति के एफ-16 विमान का प्रयोग सैन्य कार्रवाई के लिए क्यों किया।
विज्ञापन
अमेरिका ने कहा है कि एफ-16 का इस्तेमाल अपने बचाव के लिए कर सकते हैं न कि सैन्य कार्रवाई के लिए। आपको बता दें कि एफ-16 लड़ाकू विमान पाकिस्तान को अमेरिका ने ही दिया है। ऐसे में विमान का इस्तेमाल अमेरिका के नियमों के मुताबिक ही होना चाहिए। अमेरिकी नियमानुसार एफ-16 लड़ाकू विमान का इस्तेमाल आत्मरक्षा के लिए कर सकते है, हमले के लिए नहीं।
विज्ञापन