{"_id":"5f2546bd87d93f366067a951","slug":"pakistan-fired-rockets-in-afghanistan-border-town-nine-killed-and-50-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के सीमावर्ती शहर में दागे रॉकेट, नौ लोगों की मौत और 50 घायल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के सीमावर्ती शहर में दागे रॉकेट, नौ लोगों की मौत और 50 घायल
Sat, 01 Aug 2020 04:14 PM IST
Rohit Ojha
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, क्वेटा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, क्वेटा
Published by: Rohit Ojha
Updated Sat, 01 Aug 2020 04:14 PM IST
विज्ञापन
रॉकेट (फाइल फोटो)
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान ने अपनी दक्षिण पश्चिमी सीमा से अफगानिस्तान के एक सीमावर्ती शहर पर रॉकेट दागे, जिसमें नौ लोगों की मौत हो गई और 50 अन्य लोग घायल हो गए। अफगानिस्तान के अधिकारियों ने शुक्रवार को यह दावा किया। दूसरी ओर, पाकिस्तान ने कहा कि अफगान सीमा रक्षकों ने पहले हमला किया।
विज्ञापन
अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि पाकिस्तान ने गुरुवार को स्पिनबोल्डक में रॉकेट दागे, जिनमें नौ लोगों की मौत हो गई और 50 अन्य लोग घायल हो गए। इसके बाद अफगानिस्तान के सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की।
विज्ञापन
पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि अफगान बलों ने निर्दोष आम नागरिकों और पाकिस्तानी बलों पर बिना उकसावे के गोलीबारी’ की जिसके बाद पाकिस्तान ने जवाबी कार्रवाई की। पाकिस्तान ने कहा कि बाद में सैन्य एवं राजनयिक माध्यमों से तनाव कम किया गया।
विज्ञापन