{"_id":"644a262e35b7b2a54307129c","slug":"pakistan-fears-surgical-strike-stir-after-poonch-attack-why-is-pakistani-fearing-surgical-strike-2023-04-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Pakistan fears surgical strike: पुंछ हमले के बाद हलचल, पाकिस्तान को क्यों लग रहा सर्जिकल स्ट्राइक का डर?","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Pakistan fears surgical strike: पुंछ हमले के बाद हलचल, पाकिस्तान को क्यों लग रहा सर्जिकल स्ट्राइक का डर?
Thu, 27 Apr 2023 04:14 PM IST
हिमांशु मिश्रा
स्पेशल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पेशल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: हिमांशु मिश्रा
Updated Thu, 27 Apr 2023 04:14 PM IST
सार
सवाल उठता है कि क्या सच में भारत फिर से पाकिस्तान में सर्जिकल स्ट्राइक करने वाला है? आखिर क्यों पाकिस्तान सहमा हुआ है? भारत में पाकिस्तान के राजदूत रहे अब्दुल बासित क्यों ऐसा दावा कर रहे हैं? आइए जानते हैं...
विज्ञापन
सर्जिकल स्ट्राइक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान में इन दिनों हलचल तेज है। खासतौर पर पीओके में। आर्थिक और राजनीतिक संकट से जूझ रहे पाकिस्तानी लोगों के बीच चर्चा है कि भारत फिर से कुछ बड़ा करने वाला है। पुंछ में 20 अप्रैल को जवानों पर हुए आतंकी हमले के बाद से इसको लेकर तमाम तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।
अब्दुल बासित
- फोटो : ani
पहले जानिए अब्दुल बासित ने क्या कहा?
अब्दुल बासित ने कहा, 'पुंछ में भारतीय सैनिकों पर हमला हुआ था। इसके बाद से पाकिस्तान में यही चर्चा है कि भारत एक बार फिर सर्जिकल स्ट्राइक कर सकता है। यह एयर स्ट्राइक भी हो सकती है। हालांकि मुझे ये भी लगता है कि भारत में एससीओ समिट होने वाली है और G-20 की अध्यक्षता भी भारत के पास है तो ऐसे में वो क्या इस तरह का कोई कदम उठाएगा? वैसे, अगले साल वहां (भारत में) चुनाव हैं और तब इस तरह के किसी हमले का खतरा बहुत ज्यादा होगा। हो सकता है कि भारत में जनरल इलेक्शन के ठीक पहले पाकिस्तान पर कोई हमला किया जाए।'

पुंछ आतंकी हमले
- फोटो : Amar Ujala Digital
पुंछ में क्या हुआ था?
जम्मू कश्मीर के पुंछ में 20 अप्रैल को आतंकियों ने भारतीय सेना के एक ट्रक को स्टिकी बम से निशाना बनाया था। हमले में पांच जवान शहीद हो गए थे। ये जवान रोजा इफ्तार के लिए खाने का सामान लेकर जा रहे थे।
हमले के बाद सेना ने पुंछ के घने जंगल में बड़ा सर्च ऑपरेशन चलाया था। अब पाकिस्तान को लगता है कि भारत इसका बदला सर्जिकल स्ट्राइक के तौर पर ले सकता है। यही कारण है कि पूरे पाकिस्तान में इसको लेकर चर्चाएं शुरू हो गईं हैं।

तो क्या सच में सर्जिकल स्ट्राइक करेगा भारत?
इसे समझने के लिए हमने रक्षा विशेषज्ञ कर्नल (रिटायर्ड) डॉ. अशोक से बात की। उन्होंने कहा, 'पाकिस्तान का ये डर जायज है। पाकिस्तानी आवाम और सरकार ही नहीं, बल्कि उनकी सेना और एयरफोर्स के बीच भी इसकी चर्चा खूब है।'
डॉ. अशोक आगे कहते हैं, 'अभी भारत जी-20 की अध्यक्षता कर रहा है। आने वाले दिनों में राष्ट्राध्यक्षों की बैठक होनी है। ऐसे में तुरंत तो कुछ नहीं कहा जा सकता है, लेकिन ये तय है कि भारत इस हमले का जवाब उतनी ही मजबूती से देगा, जितनी मजबूती से पहले देता आया है।'

बालाकोट में सर्जिकल स्ट्राइक
पहले भी सर्जिकल स्ट्राइक कर चुका है भारत
1. उरी हमले के बाद हुई थी सर्जिकल स्ट्राइक: पाकिस्तान का ये डर यूं ही नहीं है। इसके पहले भी भारत ने दो बार आतंकी हमलों का मुंहतोड़ जवाब दिया है। 18 सितंबर 2016 को सुबह के साढ़े पांच बजे चार आतंकवादी भारतीय सैनिकों के वेश में LoC को पार कर कश्मीर में घुस आए थे।
तब उन्होंने उरी में भारतीय सेना के ब्रिगेड हेडक्वार्टर को निशाना बनाया था। तीन मिनट के भीतर ही आतंकियों ने 15 से ज्यादा ग्रेनेड कैंप पर फेंके। हमले में भारतीय सेना के 19 जवान शहीद हो गए थे, जबकि कई घायल हुए। सेना के जवानों ने जवाबी फायरिंग की। इसमें चारों आतंकी मारे गए।
ये आतंकी पीओके से आए थे और आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े थे। 29 सितंबर 2016 को भारत के डायरेक्टर जनरल मिलिट्री ऑपरेशन (DGMO) के लेफ्टिनेंट जनरल रणवीर सिंह ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके एलान किया कि भारत ने सीमा पार आतंकियों के लॉन्च पैड पर सर्जिकल स्ट्राइक की है।
मतलब ये कि भारतीय सेना ने एलओसी पार कर पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में घुसकर आतंकियों के लॉन्च पैड तबाह कर डाले। ये न सिर्फ उरी हमले का बदला था, बल्कि पाकिस्तान को एक खुली चेतावनी थी कि जब-जब आतंकी हमला होगा, भारत उनके घर में घुसकर मारेगा।