{"_id":"61d4383a98e376462e7f2e2d","slug":"pakistan-columnist-hassan-nisar-says-dictatorship-is-the-only-solution-to-pakistan-woes-democracy-demanding-should-be-shot-news-and-updates","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान: 'लोकतंत्र की मांग करने वालों को गोलियों से उड़ा दो, देश की समस्याओं का हल सिर्फ तानाशाही', स्तंभकार का वीडियो वायरल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तान: 'लोकतंत्र की मांग करने वालों को गोलियों से उड़ा दो, देश की समस्याओं का हल सिर्फ तानाशाही', स्तंभकार का वीडियो वायरल
Tue, 04 Jan 2022 05:36 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Tue, 04 Jan 2022 05:36 PM IST
सार
पाकिस्तान की समस्याओं के हल पर बात करते हुए स्तंभकार हसन निसार ने कहा कि देश के सिस्टम को अब एक अतातायी शासक ही सुधार सकता है।
विज्ञापन
इमरान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
पाकिस्तान के जाने-माने राजनीतिक स्तंभकार हसन निसार ने देश में तानाशाही राज का समर्थन किया है। उन्होंने एक टीवी इंटरव्यू के दौरान कहा कि देश में कम से कम 15 साल के लिए अधिकारवादी सत्ता होनी चाहिए। तभी पाकिस्तान की लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का हल होगा।
निसार ने कहा, "जो भी लोग लोकतंत्र की मांग करें, उन्हें फायरिंग स्कवाड के सामने खड़ा कर के गोलियों से भून देना चाहिए और इन गोलियों के पैसे भी उनके परिवार से ही लिए जाने चाहिए।" स्तंभकार ने कहा, "देश के सिस्टम को अब सिर्फ एक अतातायी शासक ही सुधार सकता है। फिर चाहे वह शिक्षा का मसला हो या आबादी प्रबंधन का।"
पीएम इमरान खान की सरकार का समर्थन करते हुए निसार ने नवाज शरीफ और बेनजीर भुट्टो के परिवार पर निशाना साधा। उन्होंने गुस्साते हुए कहा, "तानाशाही के अलावा कोई और विकल्प नहीं है, वर्ना तबाही की सारी सीमाएं पार हो जाएंगी।" इस पर जब शो की एंकर ने निसार से पूछा कि क्या इमरान खान को फिर से पांच साल दिए जाने चाहिए, तो उन्होंने कहा कि यह हमारी नैतिक जिम्मेदारी है कि हम पीएम को पांच और साल दें।
विज्ञापन
हालांकि, निसार के इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई, कई यूजर्स ने इन विचारों के लिए स्तंभकार को आड़े हाथों लिया। @sahunzai नाम के एक यूजर ने कहा कि हसन निसार टीवी इंटरव्यू में जो कुछ बोले, वह अस्वीकार्य है। हिंसा भड़काना कहीं से भी अभिव्यक्ति की आजादी नहीं है। यह आदमी सीधे तौर पर फासीवाद को बढ़ावा दे रहा है। एक और यूजर वसीम अब्बासी ने कहा कि हसन निसार को टीवी पर प्रोपेगंडा फैलाने के लिए बैन कर देना चाहिए। यह 22 करोड़ पाकिस्तानियों की बेइज्जती है। लोगों में पहले ही गुस्सा फैला है।

Pakistan needs uninterrupted 15 years of fascism, anyone mentioning democracy should be dealt by a firing squad and his family should pay for the bullets fired on him, it’s our moral job to try & give Imran Khan 15 years uninterrupted: Hassan Nisar pic.twitter.com/pYjyz4tXEQ
— Murtaza Ali Shah (@MurtazaViews) January 2, 2022