फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan closes Karachi, Lahore airspace temporarily for security reasons, reports

Pakistan Air Space: भारत की कार्रवाई से सहमा पाकिस्तान; अस्थायी रूप से बंद किया कराची और लाहौर का हवाई क्षेत्र

Thu, 01 May 2025 05:28 PM IST
राहुल कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: राहुल कुमार Updated Thu, 01 May 2025 05:28 PM IST
सार

Pahalgam Terror Attack: भारत की तरफ से पाकिस्तान पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। जिससे पड़ोसी देश में खलबली मची हुई है। अब ताजा घटनाक्रम में पाकिस्तान की तरफ से अस्थायी रूप से कराची, और लाहौर हवाई क्षेत्र बंद कर दिया गया है।

विज्ञापन
Pakistan closes Karachi, Lahore airspace temporarily for security reasons, reports
- फोटो : Adobe Stock

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत की ओर से लगातार की जा रही कार्रवाई से पाकिस्तान बौखला गया है। गुरुवार को पाकिस्तान ने सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए पूरे मई महीने के सभी दिन सीमित समय के लिए कराची और लाहौर के हवाई क्षेत्रों के कुछ हिस्सों को बंद करने की घोषणा की है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Rajnath Singh: अमेरिकी रक्षा मंत्री को राजनाथ सिंह ने किया फोन, जानिए किन मुद्दों पर हुई बातचीत
विज्ञापन


सुबह चार से आठ बजे तक बंद रहेगा हवाई क्षेत्र
पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान और इस्लामाबाद के बीच बढ़े तनाव और नई दिल्ली की तरफे से जवाबी कार्रवाई की आशंका के बीच पाकिस्तान के विमानन अधिकारियों की तरफ से यह घोषणा की गई है। एक स्थानीय समाचार पत्र ने एक आधिकारिक नोटिस का हवाला देते हुए कहा, प्रतिबंधित हवाई क्षेत्र 1 मई से 31 मई के बीच स्थानीय समयानुसार प्रतिदिन सुबह 4:00 बजे से सुबह 8:00 बजे तक बंद रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हवाई क्षेत्र बंद होने से नहीं होगी कोई परेशानी- सीएए
पाकिस्तानी नागरिक विमानन प्राधिकरण (सीएए) ने कहा कि बंद होने से वाणिज्यिक उड़ान संचालन में कोई खास बाधा नहीं आएगी, क्योंकि प्रतिबंधित घंटों के दौरान विमानों को वैकल्पिक उड़ान मार्गों के माध्यम से भेजा जाएगा।

यह भी पढ़ें - Pahalgam: 'पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों को मिले बलिदानी का दर्जा', राहुल गांधी ने पीएम मोदी से की अपील

भारत ने कल जारी किया था 'नोटम'
वहीं एक दिन पहले भारत ने बुधवार को एक बड़ा कदम उठाते हुए नोटम (नोटिस टू एयरमैन) जारी किया है। नोटम के तहत भारत ने 30 अप्रैल से 23 मई 2025 तक अपने एयरस्पेस को सभी पाकिस्तानी यात्री विमानों और सैन्य विमानों के लिए बंद कर दिया गया है। नोटिस टू एयर मिशन सिस्टम एक तरह की संचार व्यवस्था है, जिसकी मदद से फ्लाइट में मौजूद केबिन क्रू के लोगों के लिए अहम सूचनाएं भेजी जाती हैं। यह बेहद गोपनीय सूचना तंत्र है, जिसमें सेंध लगाना बेहद मुश्किल काम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed