{"_id":"5e8144138ebc3e6fea5a5145","slug":"pakistan-calls-for-army-to-tackle-coronavirus-outbreak-after-confirmed-cases-cross-1500","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान में 1500 के पार पहुंची संक्रमितों की संख्या, सरकार ने उतारी सेना, बंद रखेगा सीमा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तान में 1500 के पार पहुंची संक्रमितों की संख्या, सरकार ने उतारी सेना, बंद रखेगा सीमा
Mon, 30 Mar 2020 06:27 AM IST
Rajeev Rai
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Mon, 30 Mar 2020 06:27 AM IST
विज्ञापन
पाकिस्तान में मास्क लगाए लोग सड़कों पर
- फोटो : pti
पाकिस्तान में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 1500 के पार पहुंच जाने के बाद देश के सभी जिलों में सेना उतारने की घोषणा कर दी गई। पाकिस्तानी सेना के जवान वायरस से निपटने के लिए स्थानीय प्रशासन की मदद करेंगे। इस दौरान अन्य देशों से लगती सीमाओं पर आवागमन को भी पूरी तरह बंद कर दिया गया है। साथ ही 4 अप्रैल से सभी अंतरराष्ट्रीय विमान सेवाएं भी निलंबित कर दी गई हैं।
विज्ञापन
पाकिस्तान में संक्रमित 1526 हो गए हैं। एक और मौत के साथ मरने वालों की संख्या भी 14 हो गई है। अब भी सबसे ज्यादा संक्रमित पंजाब में ही हैं, जहां 469 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। सेना ने बचाव अभियान की कमान अपने हाथ में ले ली है। सैन्य प्रवक्ता मेजर जनरल बाबर इफ्तिखार ने कहा, विशेष अधिकारों का उपयोग कर सेना उतारी है।
विज्ञापन