{"_id":"6740e988516ce08c8f03fa77","slug":"pakistan-bushra-bibi-problems-began-saudi-video-row-imran-khan-defends-wife-after-drawing-leaders-flak-2024-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pakistan: बुशरा की 'मदीना जाने पर परेशानी...' वाले वीडियो पर विवाद, बचाव में इमरान बोले- बेगम ने सऊदी नहीं कहा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Pakistan: बुशरा की 'मदीना जाने पर परेशानी...' वाले वीडियो पर विवाद, बचाव में इमरान बोले- बेगम ने सऊदी नहीं कहा
Sat, 23 Nov 2024 01:59 AM IST
दीपक कुमार शर्मा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: दीपक कुमार शर्मा
Updated Sat, 23 Nov 2024 01:59 AM IST
सार
बुशरा बीबी ने बृहस्पतिवार को खान की सितंबर 2018 की यात्रा जिक्र करते हुए एक वीडियो बयान जारी किया, जिसमें उन्होंने कहा कि खान की समस्याएं तब शुरू हुईं, जब वह मदीना गए और उन्हें अपने विमान से बिना जूतों के बाहर निकलते देखा गया। उन्होंने दावा किया कि घटना के बाद तत्कालीन सेना प्रमुख कमर जावेद बाजवा को फोन आए।
विज्ञापन
इमरान खान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी द्वारा मित्र देश सऊदी अरब पर दिए बयान के बाद विवाद शुरू हो गया है। बुशरा बीबी ने कहा था कि उनके पति की समस्याएं सऊदी अरब की यात्रा के बाद शुरू हुईं। हालांकि, इमरान खान ने अपनी पत्नी का बचाव किया। उन्होंने कहा कि बीबी ने सऊदी अरब का बिल्कुल भी जिक्र नहीं किया।
विज्ञापन
72 वर्षीय खान का एक्स पर बयान पीएम शहबाज शरीफ, उपप्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार, पूर्व सेना प्रमुख कमर जावेद बाजवा की आलोचना के बाद आया है। इन नेताओं ने एक्स पर पोस्ट की गई वीडियो क्लिप पर बुशरा बीबी की आलोचना की।
विज्ञापन
वीडियो बयान में खान की 2018 की यात्रा का जिक्र
बुशरा बीबी ने बृहस्पतिवार को खान की सितंबर 2018 की यात्रा जिक्र करते हुए एक वीडियो बयान जारी किया, जिसमें उन्होंने कहा कि खान की समस्याएं तब शुरू हुईं, जब वह मदीना गए और उन्हें अपने विमान से बिना जूतों के बाहर निकलते देखा गया। उन्होंने दावा किया कि घटना के बाद तत्कालीन सेना प्रमुख कमर जावेद बाजवा को फोन आए। उन्होंने कहा, 'खान की वापसी के तुरंत बाद, बाजवा को फोन आने लगे कि ये तुम किसको लाए हो? हम इस देश में शरिया व्यवस्था को खत्म कर रहे हैं और आप शरिया के प्रवर्तकों को लेकर आए हैं।'
विज्ञापन
पीटीआई समर्थकों को प्रेरित करने के लिए था वीडियो संदेश
यह वीडियो खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी के समर्थकों को रविवार को इस्लामाबाद में विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए प्रेरित करने के लिए था, लेकिन इसके बजाय उन्हें सत्ता से बेदखल करने में सऊदी अरब की कथित भूमिका के अप्रत्यक्ष संदर्भ के कारण विवाद पैदा हो गया। हालांकि, 9:27 मिनट के वीडियो में, जो पीटीआई के आधिकारिक एक्स हैंडल पर भी उपलब्ध है, बुशरा बीवी ने किसी देश का नाम नहीं लिया।
Bushra Bibi passed Imran Khan’s message to the public. pic.twitter.com/cpLerrdGz3
— Ihtisham Ul Haq (@iihtishamm) November 21, 2024
खान का दावा- बाजवा ने उनकी सरकार का किया पतन
बुशरा बीबी के बयान पर विवाद खड़ा होने के बाद इमरान खान ने उनका बचाव किया। खान ने एक्स पर एक बयान में स्पष्ट किया कि बीबी ने सऊदी अरब का बिल्कुल भी उल्लेख नहीं किया। खान ने जोर देकर कहा कि सऊदी अरब हमेशा पाकिस्तान का दृढ़ सहयोगी रहा है। खान ने दोहराया कि उनकी पत्नी राजनीति में शामिल नहीं थीं और राष्ट्र के नाम उनका संदेश केवल 24 नवंबर के विरोध प्रदर्शन की प्रत्याशा में उनके शब्दों को प्रतिबिंबित करता है। खान ने यह भी दावा किया कि उनकी सरकार का पतन पूर्व सेना प्रमुख जनरल कमर बाजवा द्वारा किया गया था और उन्होंने उन पर कथित साजिश की जांच को रोकने का आरोप लगाया।
पीएम शहबाज ने पाकिस्तान के लिए हानिकारक बताया बयान
इस बयान के बाद पाकिस्तान के नेताओं ने सऊदी अरब के खिलाफ किसी भी बयान को नकारात्मक और देश के हितों के खिलाफ माना। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा कि सऊदी अरब के खिलाफ हालिया बयान पाकिस्तान के लिए बेहद प्रतिकूल और हानिकारक थे। एक समारोह को संबोधित करते हुए शरीफ ने चेतावनी दी कि सऊदी अरब को निशाना बनाने वाला दुष्प्रचार राष्ट्रीय हित के खिलाफ है। वहीं, जनरल बाजवा ने बुशरा बीबी के बयान को झूठा करार दिया और कहा कि सऊदी अरब की मदद से पाकिस्तान के संबंध हमेशा मजबूत रहे हैं।