{"_id":"698da3b0fe0de2abae0444e5","slug":"pakistan-army-former-chief-qamar-javed-bajwa-injured-admitted-in-icu-2026-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pakistan: पाकिस्तानी सेना के पूर्व चीफ बाजवा आईसीयू में भर्ती; फिसलकर गिरे, सिर में लगी गंभीर चोट","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Pakistan: पाकिस्तानी सेना के पूर्व चीफ बाजवा आईसीयू में भर्ती; फिसलकर गिरे, सिर में लगी गंभीर चोट
Thu, 12 Feb 2026 03:26 PM IST
नितिन गौतम
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: नितिन गौतम
Updated Thu, 12 Feb 2026 03:26 PM IST
सार
पाकिस्तानी सेना के पूर्व प्रमुख कमर जावेद बाजवा अपने घर में ही फिसलकर गिरने के कारण गंभीर रूप से चोटिल हो गए हैं और उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया है। कमर जावेद बाजवा पाकिस्तानी सेना के 10वें प्रमुख रहे थे।
विज्ञापन
कमर जावेद बाजवा
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान के पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल कमर जावेद बाजवा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वो घर में फिसलकर गिर गए थे और उन्हें काफी चोट आई थी। पाकिस्तान के प्रमुख मीडिया हाउस डॉन ने बताया कि बाजवा अपने घर में फिसल गए थे और काफी चोट आई थी। उन्हें इलाज के लिए कंबाइंड मिलिट्री हॉस्पिटल (सीएमएच) ले जाया गया और बताया जा रहा है कि फिलहाल उनकी हालत स्थिर है।
रिश्तेदार बोले- पूर्व जनरल की हालत खतरे से बाहर
पाकिस्तानी सेना के पूर्व अध्यक्ष को अस्पताल के इंटेंसिव केयर यूनिट में भर्ती कराया गया। हालांकि उनकी चोटें कितनी गहरी हैं इसको लेकर कुछ स्पष्ट नहीं किया गया है। वहीं, उनके परिजनों के मुताबिक, वो खतरे से बाहर हैं। सोशल मीडिया पर जारी एक वीडियो मैसेज में, पूर्व आर्मी चीफ के रिश्तेदार, नईम घुम्मन ने बताया कि बाजवा नंगे पैर थे जब वह फिसले और उनके सिर में चोट लगी। उन्होंने आगे कहा कि उनके सभी जरूरी टेस्ट किए गए। नतीजे सकारात्मक हैं और फिक्र की कोई बात नहीं है।
पाकिस्तानी सेना के 10वें जनरल रहे कमर जावेद बाजवा
विज्ञापन
रिश्तेदार बोले- पूर्व जनरल की हालत खतरे से बाहर
पाकिस्तानी सेना के पूर्व अध्यक्ष को अस्पताल के इंटेंसिव केयर यूनिट में भर्ती कराया गया। हालांकि उनकी चोटें कितनी गहरी हैं इसको लेकर कुछ स्पष्ट नहीं किया गया है। वहीं, उनके परिजनों के मुताबिक, वो खतरे से बाहर हैं। सोशल मीडिया पर जारी एक वीडियो मैसेज में, पूर्व आर्मी चीफ के रिश्तेदार, नईम घुम्मन ने बताया कि बाजवा नंगे पैर थे जब वह फिसले और उनके सिर में चोट लगी। उन्होंने आगे कहा कि उनके सभी जरूरी टेस्ट किए गए। नतीजे सकारात्मक हैं और फिक्र की कोई बात नहीं है।
विज्ञापन
पाकिस्तानी सेना के 10वें जनरल रहे कमर जावेद बाजवा
- 65 साल के बाजवा ने 29 नवंबर, 2016 से 29 नवंबर, 2022 तक पाकिस्तान के 10वें आर्मी चीफ के तौर पर काम किया। 2019 में उनके कार्यकाल को बढ़ाया गया था।
- 2022 के आखिर में रिटायर होने के बाद से, बाजवा खबरों में कम ही रहे हैं।
- उन्होंने 10 कोर में लेफ्टिनेंट कर्नल के पद पर रहते हुए जनरल स्टाफ ऑफिसर (जीएसओ) के रूप में भी जिम्मेदारियां निभाईं। बाजवा इंफैंट्री की बलोच रेजिमेंट से हैं।
- अपने सैन्य करियर के दौरान जनरल बाजवा संयुक्त राष्ट्र के शांति मिशन के तहत कांगो में ब्रिगेड कमांडर के रूप में तैनात रहे।
- पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान, जो इन दिनों जेल में हैं, कभी बाजवा के काफी करीबी माने जाते थे। लेकिन फिर दोनों में दूरी बढ़ गई। खान के मुताबिक उन पर लगे कई आरोपों के पीछे जनरल (रिटायर्ड) कमर जावेद हैं।
- 2024 में डॉन में छपी रिपोर्ट के मुताबिक इमरान खान ने एक साक्षात्कार में दावा किया था कि बाजवा पर भरोसा करना उनकी सबसे बड़ी भूल थी। इमरान ने पूर्व सेना प्रमुख पर सैन्य प्रमुख के रूप में दूसरा विस्तार पाने के लिए उनके बारे में 'कहानियां' फैलाने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन