{"_id":"60040cf08ebc3e32af7ef2c9","slug":"pakistan-approves-emergency-use-of-oxford-astrazeneca-covid-19-vaccine","type":"story","status":"publish","title_hn":"Covid-19: पाकिस्तान ने ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका के टीके को दी आपात इस्तेमाल की मंजूरी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Covid-19: पाकिस्तान ने ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका के टीके को दी आपात इस्तेमाल की मंजूरी
Sun, 17 Jan 2021 03:41 PM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sun, 17 Jan 2021 03:41 PM IST
विज्ञापन
इमरान खान (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना को हराने के क्रम में पाकिस्तान ने भी एक बड़ा निर्णय लिया है। जानकारी के मुताबिक पाक ने ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका टीके को आपात इस्तेमाल की मंजूरी दे दी है। प्रधान मंत्री इमरान खान के विशेष स्वास्थ्य सहायक डॉ फैसल सुल्तान ने शनिवार को इसकी पुष्टि की।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ड्रग नियामक प्राधिकरण ने देश भर में ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका कोरोनावायरस वैक्सीन के आपातकालीन उपयोग के लिए मंजूरी दे दी है और उम्मीद है कि साल की पहली तिमाही तक यह टीका उपलब्ध हो जाएगी।
विज्ञापन
रिपोर्ट के अनुसार, असद उमर, जो देश के कोरोनोवायरस कंट्रोल बॉडी के नेशनल कमांड एंड ऑपरेशंस सेंटर (NCOC) के प्रमुख भी हैं, ने कहा कि मार्च तक टीकाकरण अभियान शुरू कर दिया जाएगा। उमर ने कहा कि पहले चरण में स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं और 65 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के लोगों को वैक्सीन दी जाएगी।
विज्ञापन
सबसे पहले ब्रिटेन ने दी थी इसकी मंजूरी
बता दें कि एस्ट्राजेनेका-ऑक्सफोर्ड वैक्सीन को पहली बार ब्रिटेन में मंजूरी मिली थी। ये वैक्सीन दूसरे टीकों की तुलना में सस्ती और इस्तेमाल में आसान है। भारत जैसे बड़े देश में भी यह विश्वसनीयता पर खड़ी उतरी है।