{"_id":"60c7a7e2cc7d93232c590819","slug":"pakistan-after-the-suspension-is-over-the-inspector-dances-on-dilbar-dilbar-song-again-suspended","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान: निलंबन खत्म होने के बाद दारोगा ने 'दिलबर-दिलबर' गाने पर किया डांस, दोबारा हुआ सस्पेंड","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तान: निलंबन खत्म होने के बाद दारोगा ने 'दिलबर-दिलबर' गाने पर किया डांस, दोबारा हुआ सस्पेंड
Tue, 15 Jun 2021 01:40 AM IST
Kuldeep Singh
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कराची
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कराची
Published by: Kuldeep Singh
Updated Tue, 15 Jun 2021 01:40 AM IST
विज्ञापन
आबिद शाह सब इंस्पेक्टर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड की फिल्मों के गाने पाकिस्तान में तमाम बंदिशों के बावजूद वहां के लोग भी बहुत पसंद करते हैं। बॉलीवुड के कुछ सुपरस्टार पाकिस्तान के घर-घर में जाने-पहचाने नाम हैं और उनके गाने खूब सुने जाते हैं। पाकिस्तान के कराची के लियाकताबाद पुलिस स्टेशन के एक दारोगा (सब-इंस्पेक्टर) को बॉलीवुड के गाने पर डांस करना बहुत भारी पड़ गया। उसे नौकरी से सस्पेंड कर दिया गया।
विज्ञापन
समाचार पत्र एक्सप्रेस ट्रिब्यून के मुताबिक, कराची के लियाकताबाद पुलिस स्टेशन में आबिद शाह सब-इंस्पेक्टर के तौर पर तैनात हैं। आबिद शाह अपने पहले निलबंन होने के बाद वह वापस ड्यूटी पर बहाल हुए थे। जिसके बाद दारोगा सादे कपड़ों में अपने दोस्तों के साथ बॉलीवुड के हिट गाने 'दिलबर-दिलबर होश ना खबर है' पर डांस करके खुशी मना रहे थे।
विज्ञापन
आबिद शाह का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। सोशल मीडिया से ही यह वीडियो पुलिस के बड़े अधिकारियों तक पहुंच गया, जब उन्होंने इस वीडियो को देखा तो दारोगा को फिर एक बार तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
दिलचस्प बात यह है कि पहले निलंबन से बहाली के बाद आबिद शाह और दोस्तों की ओर से यह जश्न मनाया जा रहा था। आबिद शाह का पहले भी किसी और आरोप के चलते निलंबन हुआ था। निलंबन खत्म होकर आबिद शाह की ड्यूटी पर बहाली हुई थी और वे काफी खुश थे। लेकिन उनकी एक गलती की वजह से वे दोबारा निलंबित कर दिए गए।