फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pak PM sets ambitious goal to increase exports to USD 60 billion

Pakistan: निर्यात बढ़ाने पर पाकिस्तान का महत्वाकांक्षी लक्ष्य, PM बोले- तीन साल में 60 अरब डॉलर की कमाई पर नजर

Tue, 23 Jul 2024 05:06 PM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: बशु जैन Updated Tue, 23 Jul 2024 05:06 PM IST
सार

पाक प्रधानमंत्री ने कहा कि हमें पाकिस्तान के विकास के लिए कठोर कदम उठाने होंगे। मैं व्यापारिक हस्तियों और निवेशकों को सलाम करता हूं जिन्होंने मौजूदा चुनौतियों के बीच पाकिस्तान का निर्यात बढ़ाने में अहम योगदान दिया। 

विज्ञापन
Pak PM sets ambitious goal to increase exports to USD 60 billion
पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ - फोटो : ANI

विस्तार

नकदी संकट से जूझ रहे पाकिस्तान की हालत अब निर्यात के जरिये सुधारी जाएगी। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने अगले तीन साल में 60 अरब डॉलर का निर्यात करने का लक्ष्य तय किया है। राष्ट्रीय निर्यात विकास बोर्ड की बैठक की अध्यक्षता के दौरान पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज (पीएमएल-एन) के नेता शहबाज शरीफ  ने वाणिज्य मंत्रालय और उससे जुड़ी एजेंसियों को लक्ष्य को पाने के लिए व्यावहारिक उपाय लागू करने के निर्देश दिए। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पिछले वित्तीय वर्ष देश के निर्यात में 30 अरब डॉलर का इजाफा और आईटी निर्यात 3.2 अरब डॉलर होना एक सकारात्मक संदेश है। उन्होंने निर्देश दिए गए कि निर्यातकों द्वारा उठाए जाने वाले मुद्दों को दो सप्ताह में दूर किया जाए। साथ ही रिपोर्ट भी जमा की जाए। मैं हर महीने राष्ट्रीय निर्यात विकास बोर्ड की बैठक में शामिल होऊंगा। पाक प्रधानमंत्री ने कहा कि हमें पाकिस्तान के विकास के लिए कठोर कदम उठाने होंगे। मैं व्यापारिक हस्तियों और निवेशकों को सलाम करता हूं जिन्होंने मौजूदा चुनौतियों के बीच पाकिस्तान का निर्यात बढ़ाने में अहम योगदान दिया। 
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने वाणिज्य मंत्रालय को निर्यात सेक्टर से जुड़े प्रतिनिधियों के साथ मिलकर नई योजना बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मंत्रालय को सेवाओं को बढ़ाने, उच्च गुणवत्ता वाले बीज और निर्यात के लिए कृषि उत्पादों के प्रसंस्करण पर जोर देने के लिए राज्यों के साथ काम करने के लिए कहा। प्रधानमंत्री शरीफ ने कृषि उत्पादों की उच्च गुणवत्ता के महत्व और यूएस-यूरोप से डिलीवरी समय में कमी लाने के लिए शिपिंग के मुद्दों को दूर करने पर बल दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि निर्यात में उछाल लाने और पाकिस्तान उत्पादों की पहचान के लिए शोध, विकास, नवाचार और ब्रांड विकास पर ध्यान देने की जरूरत है। प्रधानमंत्री ने कहा कि निर्यातकों का रिफंड देने में संघीय राजस्व ब्यूरो द्वारा किसी तरह की देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही विश्वभर में बने पाकिस्तानी दूतावास व्यापार अधिकारियों और निर्यातकों को सुविधा प्रदान करने पर जोर दें। प्रधानमंत्री ने बिजली मंत्रालय से बिजली की लागत को कम करने के लिए योजना बनाने के लिए कहा। उन्होंने निर्देश दिया कि योजना बनाते समय औद्योगिक क्षेत्र और प्राइवेट सेक्टर के योगदान पर ध्यान दिया जाए, क्योंकि वह देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। इनके मुद्दों को भी इसे शामिल किया जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed