फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pak PM Imran Khan approves hunting of protected bird to Dubai royal family

इमरान ने दुबई शाही परिवार को दी संरक्षित पक्षी के शिकार की मंजूरी, विपक्ष में रहते हुए किया था विरोध

Wed, 13 Jan 2021 01:32 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, इस्लामाबाद
एजेंसी, इस्लामाबाद Published by: देव कश्यप Updated Wed, 13 Jan 2021 01:32 AM IST
विज्ञापन
Pak PM Imran Khan approves hunting of protected bird to Dubai royal family
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संरक्षित पक्षी हुबारा बस्टर्ड - फोटो : सोशल मीडिया

पाकिस्तान की सरकार ने दुबई के शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद अल-मख्तूम और शाही परिवार के छह अन्य सदस्यों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संरक्षित पक्षी हुबारा बस्टर्ड का शिकार करने की विशेष अनुमति दी है। यानी अब 2020-21 के शिकार के मौसम के दौरान दुबई के उक्त शासक पाकिस्तान में वैश्विक रूप से संरक्षित पक्षी का शिकार कर सकेंगे।

विज्ञापन


डॉन अखबार की खबर के अनुसार, इससे पहले अरब के शाही परिवार को ऐसी अनुमति देने का विरोध कर चुके प्रधानमंत्री इमरान खान ने इस बार व्यक्तिगत रूप से अनुमति पत्र जारी किए हैं। सूत्रों के हवाले से दी गई खबर के अनुसार, विदेश मंत्रालय के प्रोटोकॉल विभाग के उपप्रमुख ने प्रधानमंत्री की मंजूरी के बाद ये दस्तावेज जारी किए।
विज्ञापन



परमिट इस्लामाबाद स्थित यूएई के दूतावास को भेज दिए गए हैं। दुबई के शासक राशि अल-मख्तूम के अलावा जिन लोगों को परमिट जारी किए गए हैं उनमें वलीअहद (युवराज), उपशासक, वित्त और उद्योग मंत्री, पुलिस के उपप्रमुख, सेना के एक अधिकारी, शाही परिवार के दो सदस्य और एक उद्योगपति शामिल हैं। विपक्ष में रहते हुए खान ने अरब के धनी परिवारों द्वारा संरक्षित पक्षियों के शिकार का हमेशा विरोध किया। ये परिवार हर साल संरक्षित या लुप्तप्राय पक्षियों का शिकार करने पाकिस्तान आते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed