फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pak court sends Chinese national to 14-day judicial remand on blasphemy charges know all update

Pakistan: ईशनिंदा के आरोपी चीनी नागरिक तियान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत; ड्रैगन ने दी यह प्रतिक्रिया

Tue, 18 Apr 2023 11:16 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Tue, 18 Apr 2023 11:16 PM IST
सार

इस मामले में चीन ने भी प्रतिक्रिया दी है। चीन ने कहा कि वह इस जानकारी की पुष्टि कर रहा है कि उसके एक इंजीनियर को पुलिस ने रविवार को एक समूह द्वारा उकसाए गए भीड़ के हमले के बीच गिरफ्तार किया था। भीड़ ने उस पर ईशनिंदा का आरोप लगाया था। 
 

विज्ञापन
Pak court sends Chinese national to 14-day judicial remand on blasphemy charges know all update
हथकड़ी - फोटो : social media

विस्तार

पाकिस्तान की अदालत से ईशनिंदा के आरोप में गिरफ्तार किए गए चीनी नागरिक को राहत नहीं मिली है। अब अदालत ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पाकिस्तान की स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स में इसकी जानकारी दी गई है। वहीं चीन ने भी इस मामले में प्रतिक्रिया दी है। चीन ने कहा है कि वह इस रिपोर्ट की पुष्टि कर रहा है। 

विज्ञापन


क्या है मामला
गौरतलब है कि कल यानी सोमवार को अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में ईशनिंदा के आरोप में एक चीनी नागरिक को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने रविवार को तियान के रूप में पहचाने गए चीनी नागरिक को गिरफ्तार किया था। इसके बाद सुरक्षा चिंताओं के कारण सोमवार को उसे सेना के एक हेलीकॉप्टर के माध्यम से एबटाबाद स्थानांतरित कर दिया था। दरअसल, पुलिस को डर था कि स्थानीय लोग उसे नुकसान पहुंचा सकते हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने कहा था कि ऊपरी कोहिस्तान जिले में पाकिस्तान की सबसे बड़ी जलविद्युत परियोजना दसू में काम कर रहे चीनी प्रबंधक ने शुक्रवार को कथित रूप से ईशनिंदा की थी। दसू पुलिस थाने के अधिकारी नसीरुद्दीन का कहना है कि आरोपी के ड्राइवर ने केस दर्ज कराया था। आरोपी के खिलाफ पाकिस्तानी दंड सहिंता की धारा 265 सी के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। इसके अलावा परियोजना पर काम कर रहे सैकड़ों निवासियों और मजदूरों ने राजमार्ग पर चक्का जाम कर दिया और गिरफ्तारी की मांग करते हुए रैली निकाली। गौरतलब है कि पाकिस्तान के सख्त ईशनिंदा कानून के तहत इस अपराध के लिए मौत की सजा का प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीन ने दी प्रतिक्रिया
वहीं, इस मामले में चीन ने भी प्रतिक्रिया दी है। चीन ने कहा कि वह इस जानकारी की पुष्टि कर रहा है कि उसके एक इंजीनियर को पुलिस ने रविवार को एक समूह द्वारा उकसाए गए भीड़ के हमले के बीच गिरफ्तार किया था। भीड़ ने उस पर ईशनिंदा का आरोप लगाया था। 


चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने बीजिंग में एक मीडिया ब्रीफिंग में कहा कि पाकिस्तान में चीनी दूतावास जानकारी की पुष्टि कर रहा है। चीनी सरकार हमेशा विदेशों में चीनी नागरिकों को मेजबान देशों के कानूनों और नियमों का पालन करने और स्थानीय रीति-रिवाजों और परंपराओं का सम्मान करने के लिए कहती है। अगर घटना में चीनी नागरिक शामिल हैं, तो हमारा दूतावास अपने कर्तव्य के दायरे में कांसुलर सुरक्षा और सहायता प्रदान करेगा। यह एक ऐसी घटना हुई है, जिससे दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed