Pahalgam Attack: यूएस-इस्राइल-रूस-जर्मनी-इटली जैसे देशों ने दिया भारत का साथ; दुनियाभर के नेताओं ने की निंदा
Pahalgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले की दुनिया भर के नेताओं ने कठोर शब्दों में निंदा की है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के साथ-साथ इस्राइल, यूक्रेन, ईरान, अर्जेटीना ने इस आतंकी हमले की भर्त्सना की है। जर्मनी और श्रीलंका ने भी आतकी हमले की निंदा की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका भारत के साथ खड़ा है- ट्रंप
वहीं इस पर प्रतिक्रिया देते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया ट्रुथ सोशल पर लिथा- 'कश्मीर से बहुत परेशान करने वाली खबर आई है। आतंकवाद के खिलाफ भारत के साथ अमेरिका मजबूती से खड़ा है। हम मारे गए लोगों की आत्मा की शांति और घायलों के स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं। प्रधानमंत्री मोदी और भारत के अविश्वसनीय लोगों को हमारा पूरा समर्थन और गहरी सहानुभूति है। हमारी संवेदनाएं आप सभी के साथ हैं!'
जेडी वेंस ने आतंकी हमले पर जताई संवेदना
वहीं भारत के दौरे पर आए अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने इस पर शोक जताते हुए एक्स पर लिखा, 'उषा और मैं भारत के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के पीड़ितों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हैं। पिछले कुछ दिनों में, हम इस देश और इसके लोगों की खूबसूरती से अभिभूत हैं। इस भयावह हमले पर शोक जताते हुए हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उनके साथ हैं।'
आतंकी हमले पर व्हाइट हाउस की प्रतिक्रिया
व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने कहा, 'राष्ट्रपति को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार की तरफ से जानकारी दी गई है और जैसे-जैसे और तथ्य सामने आ रहे हैं, उन्हें जानकारी दी जा रही है। हम पहले से ही जानते हैं कि दक्षिण कश्मीर के एक लोकप्रिय पर्यटक स्थल पर हुए क्रूर आतंकवादी हमले में दर्जनों लोग मारे गए और इससे भी ज्यादा लोग घायल हुए। राष्ट्रपति ट्रंप जल्द से जल्द प्रधानमंत्री मोदी से बात करेंगे और मारे गए लोगों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करेंगे और हमारी प्रार्थनाएं घायलों के साथ हैं और हमारे देश का समर्थन हमारे मित्र भारत के साथ है। आतंकवादियों की तरफ से की जाने वाली इस तरह की भयावह घटनाओं के कारण ही हममें से जो लोग दुनिया में शांति और स्थिरता के लिए काम करते हैं, वे अपना मिशन जारी रखते हैं'।
#WATCH | Washington, DC | #PahalgamTerrorAttack | White House Press Secretary Karoline Leavitt says, "The President has been briefed by the National Security Advisor and he's being kept up to speed as more facts are learned. What we know already is that dozens were killed and… pic.twitter.com/R1InMXdTRu
— ANI (@ANI) April 22, 2025
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। रूस दूतावास ने राष्ट्रपति पुतिन के हवाले से लिखा- कृपया पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के दुखद परिणामों पर अपनी संवेदनाएं स्वीकार करें, जिसके शिकार नागरिक थे - कई देशों के नागरिक। इस क्रूर अपराध का कोई औचित्य नहीं है। हम उम्मीद करते हैं कि इसके जिम्मेदारों और अपराधियों को उचित सजा मिलेगी। मैं आतंकवाद के सभी रूपों और अभिव्यक्तियों से लड़ने में भारतीय भागीदारों के साथ सहयोग बढ़ाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता को दोहराना चाहूंगा। कृपया मृतकों के निकट और प्रियजनों के प्रति अपनी सहानुभूति और समर्थन व्यक्त करें, साथ ही सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करें।'
वहीं भारत में रूस के राजदूत डेनिस अलीपोव ने ट्वीट कर लिखा, 'पहलगाम में पर्यटकों पर हुए जघन्य आतंकवादी हमले पर भारत के लोगों और सरकार के प्रति गहरी संवेदना। रूस पूरी तरह से भारत के साथ खड़ा है।'
वहीं संयुक्त अरब अमीरात ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों को निशाना बनाकर किए गए आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की है, जिसमें कई लोग मारे गए और कई निर्दोष लोग घायल हुए। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में पुष्टि की कि यूएई इन आपराधिक कृत्यों की कड़ी निंदा करता है और अंतर्राष्ट्रीय कानून के उल्लंघन में सुरक्षा और स्थिरता को कमजोर करने के उद्देश्य से हिंसा और आतंकवाद के सभी रूपों को स्थायी रूप से अस्वीकार करता है। मंत्रालय ने भारत सरकार और लोगों तथा इस जघन्य हमले के पीड़ितों के परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना और सहानुभूति व्यक्त की, साथ ही सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
यह भी पढ़ें - Pahalgam Attack: आतंकी हमले नौसेना और खुफिया ब्यूरो के अधिकारियों की मौत; देखें मृतकों और घायलों की लिस्ट
भारत में ईरान के दूतावास ने ट्वीट कर लिखा, 'इस्लामी गणराज्य ईरान का दूतावास जम्मू और कश्मीर के पहलगाम शहर में हुए आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करता है, जिसके परिणामस्वरूप बड़ी संख्या में निर्दोष लोग मारे गए और घायल हुए। हम भारत सरकार और भारत के लोगों, विशेष रूप से इस हमले के पीड़ितों के परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हैं, और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हैं।'
इस्राइल के विदेश मंत्री गिदोन सा’र ने कहा, 'जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए जघन्य आतंकी हमले से बहुत दुख हुआ है। हमारी संवेदनाएं पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ हैं। इस्राइल आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ एकजुट है।'
पहलगाम आतंकवादी हमले पर भारत में इस्राइली दूतावास के प्रवक्ता गाय नीर ने कहा, 'जम्मू और कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए जघन्य आतंकवादी हमले से बहुत दुख हुआ है। मेरी संवेदनाएं पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ हैं। आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में इजरायल भारत के साथ एकजुट है।'
भारत में यूक्रेन दूतावास ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर लिखा, 'यूक्रेन पहलगाम, जम्मू-कश्मीर में पर्यटकों पर हुए हमले से बहुत चिंतित है। हम आतंकवाद के कारण प्रतिदिन जान गंवाते हैं और आतंकवाद के सभी रूपों की कड़ी निंदा करते हैं। जब निर्दोष लोगों की हत्या की जाती है, तो यह असहनीय दर्द होता है। अपराधियों को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए।'
भारत में अर्जेंटीना के राजदूत मारियानो काउसिनो ने ट्वीट कर लिखा, 'हम इस घृणित आतंकवादी कृत्य के पीड़ितों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हैं। अर्जेंटीना सभी प्रकार के आतंकवाद, उग्रवाद और कट्टरता को खारिज करने में भारत के साथ खड़ा है। हमेशा जीवन के साथ और आतंक के खिलाफ।'
यह भी पढ़ें - PM Modi on Pahalgam Attack: सऊदी से आज रात ही स्वदेश लौट रहे प्रधानमंत्री, आतंकी हमले के बाद बड़ा फैसला
इटली के प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने ट्वीट किया, 'भारत में आज हुए आतंकवादी हमले से बहुत दुःख हुआ, जिसमें अनेक लोग हताहत हुए। इटली प्रभावित परिवारों, घायलों, सरकार और सभी भारतीय लोगों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता है।'
भारत में फ्रांस के राजदूत थिएरी मथौ ने ट्वीट कर लिखा, 'जम्मू और कश्मीर में हुए नृशंस हमले की कड़ी निंदा करता हूं। मेरी संवेदनाएं पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ हैं। फ्रांस आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ एकजुटता से खड़ा है।'
Strong condemnation of the dastardly attack in Jammu & Kashmir. My thoughts are with the victims and their families. France stands in solidarity with India in the fight against terrorism. #Pahalgam @francediplo_EN @MEAIndia
— Thierry Mathou (@thierry_mathou) April 22, 2025
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले की दुनियाभर में निंदा हो रही है। इस बीच भारत में इस्राइल के राजदूत रूवेन अजार ने कहा है कि ऐसे अपराधी हमेशा दूसरों को डराने की कोशिश करते हैं, लेकिन भारत आतंकवादियों को करारा जवाब देगा और और भी मज़बूती से काम करेगा। राजदूत अजार ने एक न्यूज एजेंसी से बातचीत में कहा कि हमारे पास हमेशा ऐसे लोग होते हैं जो डर फैलाने की कोशिश करते हैं। लेकिन हमें समझदारी से काम लेना होगा, उनके तौर-तरीकों को समझना होगा। वे चाहे कुछ भी करें, भारत इस घटना से लड़ने में और ज्यादा मजबूत होकर सामने आएगा।
भारत-इस्राइल के बीच मजबूत सहयोग
इसके साथ ही अजार ने कहा कि इस्राइल हमेशा भारत के साथ तकनीक, खुफिया जानकारी और कार्यप्रणाली के स्तर पर सहयोग करता रहा है और भविष्य में भी करता रहेगा। उन्होंने कहा कि इस्राइल भारत को कोई सुझाव नहीं देगा कि उसे क्या करना चाहिए, क्योंकि भारत को अपने क्षेत्र की स्थिति की बेहतर जानकारी है। उन्होंने कहा कि हम किसी एक घटना पर टिप्पणी नहीं करते, बल्कि लंबे समय तक चलने वाले सहयोग पर ध्यान देते हैं। हमारा फोकस यह होता है कि आतंकवाद से निपटने के साधनों को कैसे बेहतर बनाया जाए।