फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pahalgam Terror Attack Navy and Intelligence Bureau officers killed; See list of dead and injured

Pahalgam Attack: आतंकी हमले नौसेना और खुफिया ब्यूरो के अधिकारियों की मौत; देखें मृतकों और घायलों की लिस्ट

Tue, 22 Apr 2025 11:17 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 22 Apr 2025 11:17 PM IST
सार

Pahalgam Attack: दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में भारतीय नौसेना के अधिकारी लेफ्टिनेंट विनय नरवाल, खुफिया ब्यूरो के अधिकारी मनीष रंजन, ओडिशा के अकाउंटेंट प्रशांत सतपति और महाराष्ट्र के दो पर्यटकों सहित कुल 26 लोग मारे गए। इस हमले में कई अन्य लोग घायल हुए, जिनमें गुजरात, महाराष्ट्र और तमिलनाडु से लोग शामिल हैं। घायलों का उपचार अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है।

विज्ञापन
Pahalgam Terror Attack Navy and Intelligence Bureau officers killed; See list of dead and injured
पहलगाम में आतंकी हमला - फोटो : पीटीआई

विस्तार

दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकी हमले में भारतीय नौसेना के अधिकारी लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की भी जान चली गई। रक्षा अधिकारियों ने बताया कि हरियाणा निवासी 26 वर्षीय लेफ्टिनेंट नरवाल वहां छुट्टी मनाने गए थे। 26 अप्रैल को उनकी शादी हुई थी। 
विज्ञापन


ओडिशा के अकाउंटेंट की भी मौत
पर्यटकों पर हुए आतंकवादी हमले में ओडिशा के बालासोर जिले के प्रशांत सतपति (43 वर्षीय) की भी मौत हो गई। प्रशांत इशानी गांव के निवासी थे। वह अकाउंटेंट के रूप में काम करते थे। वे अपनी पत्नी प्रियदर्शिनी और नौ साल के बेटे के साथ 19 अप्रैल को छुट्टियां मनाने के लिए जम्मू और कश्मीर गए थे।
विज्ञापन


राज्य के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने दिल्ली में रेजीडेंट आयुक्त को निर्देश दिया कि वह मृतक का शव बालासोर जिला स्थित उनके घर तक पहुंचाने के लिए कदम उठाएं। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने एक बयान में कहा, मुख्यमंत्री माझी ने इस हमले को बर्बर और अमानवीय बताते हुए मृतक पर्यटकों के प्रति गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने दिल्ली में रेजीडेंट आयुक्त को निर्देश दिया है कि ओडिशा के मृतक पर्यटक का शव उनके निवास स्थान तक सही तरीके से पहुंचाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 'हमला देश की एकता-अखंडता पर प्रहार', आरएसएस ने की पहलगाम नृशंस आतंकी हमले की निंदा

मुख्यमंत्री महजी ने एक्स पर कहा, पहलगाम, दक्षिण कश्मीर में पर्यटकों पर किए गए कायरतापूर्ण हमले की कड़ी निंदा करता हूं। हिंसा का हमारे समाज में कोई स्थान नहीं है। जिन्होंने अपनी गवां दीं, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। घायल लोगों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। ओडिशा इस कठिन समय में पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ एकजुट है।

ओडिशा विधानसभा में विपक्ष के नेता नवीन पटनायक ने भी पहलगाम में पर्यटकों पर हुए हमले की निंदा की। पूर्व मुख्यमंत्री पटनायक ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, आतंकवाद का एक सभ्य दुनिया में कोई स्थान नहीं होना चाहिए और यह घिनौना कृत्य स्वीकार्य नहीं है। जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं और जो घायल हुए हैं, उनकी जल्दी स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। 

महाराष्ट्र के दो पर्यटकों की मौत, दो घायल
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि पहलगाम के पास आतंकवादी हमले में राज्य के दो पर्यटकों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। अधिकारियों के मुताबिक, आतंकवादियों ने पहलगाम के पास प्रसिद्ध बायसरन घास मैदान में दोपहर के समय गोलीबारी की, जिसमें 26 लोगों की मौत हो गई। इनमें ज्यादातर पर्यटक थे जो रेस्तरां के आसपास घूम रहे थे, घोड़े की सवारी कर रहे थे या पिकनिक मना रहे थे।

फडणवीस ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, मैं पहलगाम में हुए कायरतापूर्ण आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करता हूं। इस घटना में जान गंवाने वालों के परिवारों और उनके प्रियजनों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं। मैं घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूं।  उन्होंने कहा कि सरकार जम्मू और कश्मीर प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के संपर्क में है।


उन्होंने कहा, हमने कश्मीर के संभागीय आयुक्त विजय कुमार बिद्री से भी संपर्क किया, जिनके अधिकार क्षेत्र में पहलगाम आता है और घटना के बारे में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा, अब तक मिली जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र के दो पर्यटक दिलीप दिसले और अतुल मोणे की मौत हो गई। स्थानीय प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, राज्य के दो लोग आतंकवादी हमले में घायल हो गए हैं। एक का नाम माणिक पटेल है, जो पनवेल से हैं, और दूसरे घायल व्यक्ति का नाम एस. भालचंद्र राव है। दोनों की हालत स्थिर है। 

ये भी पढ़ें: पहलगाम में आतंकियों की कायराना हरकत; कब, कहां, कैसे हुआ हमला? यहां पढ़ें

खुफिया ब्यूरो के अधिकारी की भी गई जान
हमले में हैदराबाद में तैनात खुफिया ब्यूरो (आईबी) के अधिकारी मनीष रंजन की भी मौत हो गई। मनीष बिहार निवासी थे। वह छुट्टी मनाने के लिए परिवार के साथ पहलगाम गए थे। आईबी के सूत्रों से मिली प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, उन्हें उनकी पत्नी  और बच्चे के सामने गोली मारी गई। मनीष रंजन पिछले दो वर्षों से आईबी के हैदराबाद कार्यालय के मंत्री अनुभाग में कार्यरत थे।



गुजरात के भावनगर के निवासी विनोद घायल
गुजरात के भावनगर के कलेक्टर मनीष कुमार बंसल ने पहलगाम में हुए आतंकवादी हमलें में भावनगर निवासी विनोद भट्ट के घायल होने की खबर है। 

हमले के पीड़ितों की अब तक की जानकारी-
नाम: मंजू नाथ शिवामू
उम्र: ज्ञात नहीं
राज्य: कर्नाटक
स्थिति: मृत

नाम: विनय नरवाल  
उम्र: 26 वर्ष  
पिता का नाम: राजेश  
राज्य: हरियाणा  
स्थिति: मृत

नाम: शुभम द्विवेदी  
पिता का नाम: संजय  
राज्य: उत्तर प्रदेश  
स्थिति: मृत

नाम: दिलीप जयराम देसाले  
राज्य: महाराष्ट्र  
स्थिति: मृत

नाम: सुंदीप नेवपाने
देश: नेपाल
स्थिति: मृत

नाम: बितन अधकेरी  
देश: नेपाल  
स्थिति: मृत

नाम: उधवानी प्रदीप कुमार  
देश: संयुक्त अरब अमीरात (यूएई)
स्थिति: मृत

नाम: अतुल श्रीकांत मोणे  
पिता: श्रीयाम अचल
स्थान: महाराष्ट्र  
स्थिति: मृत

नाम: संजय लखन लेले
स्थिति: मृत
स्थान: ज्ञात नहीं

नाम: सैयद हुसैन शाह  
स्थान: सैयद हैदर, अनंतनाग, जम्मू और कश्मीर  
स्थिति: मृत

नाम: हिमत भाई कालथिया  
स्थान: सूरत, गुजरात  
स्थिति: मृत

नाम: प्रशांत कुमार बालेश्वर  
स्थान: ज्ञात नहीं
स्थिति: मृत

नाम: मनीष रंजन
स्थान: ज्ञात नहीं
स्थिति: मृत

नाम: रामचंद्रम 
पिता: नारायण मेओनोन  
स्थिति: मृत
स्थान: ज्ञात नहीं

नाम: शैलेंद्र कलपिया  
स्थिति: मृत
स्थान: ज्ञात नहीं

नाम: शिवम मोग्गा  
राज्य: कर्नाटक  
स्थिति: मृत

घायल पर्यटकों की जानकारी-
नाम: विनी भाई
उम्र: 60 वर्ष
पिता: रुवानी भाई
राज्य: गुजरात
स्थिति: घायल (जीएमसी अनंतनाग में भर्ती)


नाम: माणिक पाटिल
राज्य: महाराष्ट्र
स्थिति: घायल

नाम: रिनो पांडे
स्थिति: घायल

नाम: एस बालचंद्रु
राज्य: महाराष्ट्र
स्थिति: घायल

नाम: डी.आर.परमेश्वरम
पिता: अरुमुगम
राज्य: चेन्नई, तमिलनाडु
स्थिति: घायल (जीएमसी अनंतनाग में भर्ती)

नाम: अभिजीवम राव
राज्य: कर्नाटक
स्थिति: घायल

नाम: संतराज आगे
उम्र: 83 वर्षीय
राज्य: तमिलनाडु

नाम: शशि कुमारी
पति: रणजीत कुमार
उम्र: 65 वर्षीय
राज्य: ओडिशा
स्थिति: घायल (जीएमसी अनंतनाग में भर्ती)

नाम: सोभित पटेल
राज्य: मुंबई, महाराष्ट्र
स्थिति: घायल (बीबी कैंट श्रीनगर में भर्ती)

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed